संस्था की ओर से लोगों को दी जा रही मदद।
- फोटो : अमर उजाला
चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के कारण माउंट आबू में हुई भारी बारिश से काफी लोग प्रभावित हुए थे। कैलुपोस मकान और कच्ची बस्तियों में रहने वाले लोगों के कैलुपोस और कच्चे मकान बारिश गिर गई तो गई क्षतिग्रस्त भी हो गए। जिसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
ऐसे लोगों की मदद करने के लिए नारी उत्कर्ष संस्था ने एक बार फिर जन सेवा के लिए आगे आई है। संस्था के अध्यक्ष विराज देसाई के नेतृत्व में उनकी टीम तूफान से प्रभावित क्षेत्रों में जाकर लोगों से मुलाकात कर रही है। साथ ही लोगों को निशुल्क खाद्य सामग्री बांटने के साथ अन्य जरूरी मदद भी दी जा रही है।