फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: बनास नदी में 2 छात्र डूबे, 1 की मौत, दूसरे की तलाश जारी; जयपुर से माउंटआबू आया था 112 छात्रों का दल

Tue, 03 Oct 2023 09:33 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, माउंट आबू

सार

गोताखोरों ने साढ़े 3 घंटे की मशक्कत के बाद बनास नदी से एक छात्र का शव बाहर निकाला। देर शाम तक दूसरे छात्र का पता नहीं चला। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर मौके पर बुलाया है।
विज्ञापन
नदी से एक छात्र का शव बाहर निकाला गया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान की राजधानी जयपुर से 112 छात्रों का दल माउंटआबू घूमने के लिए पहुंचा। इस दौरान आबूरोड में बनास नदी में नहाने उतरे 2 छात्र पानी में डूब गए। इनमें से एक छात्र का शव नदी से बाहर निकाल लिया गया, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। पानी में डूबे दोनों छात्र जयपुर के सांगानेर इलाके के केशर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ते थे।  

विज्ञापन

 
छात्रों के डूबने की सूचना पर स्थानीय गोताखोरों के साथ, एसडीआरएफ और माउंटआबू आपदा प्रबंधन दल मौके पर पहुंचा और तलाश शुरू की। करीब साढ़े 3 घंटे की मशक्कत के बाद एक छात्र का शव नदी से बाहर निकाला गया। लेकिन, देर शाम तक दूसरे छात्र का पता नहीं चला। पुलिस ने मृतक छात्र के परिजनों को सूचना देकर मौके पर बुलाया। फिलहाल, शव को मोर्चरी में रखवाया दिया गया है। गुरुवार को पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।  
 
शैक्षणिक भ्रमण पर आए थे मृतक छात्र
आबूरोड शहर पुलिस थानाधिकारी बलभद्रसिंह के अनुसार मृतक प्रीतम बैरवा सांगानेर, जयपुर के केशर सेकेंडरी स्कूल का छात्र था। वह स्कूल के शैक्षणिक भ्रमण पर माउंट आबू घूमने आया था। छात्रों का दल राजवाड़ा पुल के समीप स्थित साईबाबा मंदिर धर्मशाला में ठहरा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें