आबूरोड शहर पुलिस थानाधिकारी बालभद्रसिंह की अगुवाई में एक बड़ी कार्रवाई की गई है। बता दें कि टीम द्वारा करीब पौने पांच माह पूर्व चांदमारी हाईवे के पास घर के बाहर से चोरी मोटरसाइकिल जब्त कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
मामले की जांच की गई शुरू
पुलिस के अनुसार इस मामले में चांदमारी हाईवे रोड आबूरोड निवासी मणिलाल पुत्र श्यामलाल ने आबूरोड शहर पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि 9 जुलाई 2023 को घर के बाहर खड़ी मोटर साइकिल कोई अज्ञात चोर चुरा ले गए। इसके आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। इस पूरे मामले में थाना माण्डवा जिला उदयपुर निवासी एम्मीलाल पुत्र लखमाजी एवं तहसील कोटड्डा जिला उदयपुर निवासी वादीलाल उर्फ बादल पुत्र लालूराम गमार को गिरफ्तार किया गया है।