फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lumpy Disease: बीकानेर में लंपी से 10 हजार से अधिक गायों की मौत, प्रशासन की लापरवाही से लोग परेशान

Wed, 07 Sep 2022 02:54 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

बीकानेर में लंपी से गायें तड़प-तड़पकर मर रही हैं। वहीं गायों के शव को खुले में छोड़ा जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों पर बीमारी का खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन
बीकानेर में लंपी बीमारी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीकानेर में लंपी बीमारी गोवंश पर कहर बनकर टूटी है। जिले में रोजाना 200 से ज्यादा गोवंश दम तोड़ रही है। वहीं अब तक 10 हजार से ज्यादा गायों की मौत हो चुकी है लेकिन प्रशासन इन आंकड़ों को छिपाने में लगा हुआ है।

विज्ञापन

वहीं नगर निगम की असंवेदनशीलता भी सामने आई है। निगम प्रशासन की ओर से बीकानेर शहर से महज पांच किलोमीटर दूर जोरबीर में गायों के शव को खुले में फेंका गया है। हजारों गायों के शवों को जंगली जानवर और चील गिद्ध नोंच रहे हैं। वहीं 3 किलोमिटर तक फैली दुर्गंध से लोगों का जीना मुहाल हो रहा है। लोगों पर भी संक्रमण और बीमारी का खतरा मंडरा रहा है।


दूसरी ओर निगम आयुक्त का कहना है कि लंपी से अब तक हुई गायों की मौत का आंकड़ा कम है। गोवंश के शवों को ठेकेदार से सही तरह से निस्तारित करने को कहा गया है।आयुक्त ने बताया कि जोहरबीड़ इलाका मृत पशुओं के लिए बनाया गया है। ठेकेदार के आदमी इन गोवंश की खाल निकालता है और हड्डियां सूखने के बाद बाजार में बेचता है लेकिन अब तक सबसे बड़ा सवाल यही है कि एक और प्रशासन लंपी पर काबू पाने में नाकाम साबित रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें