राजस्थान के झुंझनू में एक आश्रम में एक किशोरी से बलात्कार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप लगा है आश्रम में रहने वाले बाबा पर। जिसे किशोरी से बलात्कार के बाद लोगों ने पकड़ लिया लेकिन वह छुटकर भाग निकला। आरोपी बाबा को अब हरियाणा पुलिस ने भिवानी से गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार मामला राजस्थान के झुंझनू के एक आश्रम का है। जहां बीती 17 मई की रात वहां रहने वाले बाबा बंसी गिरी ने एक 14 साल की किशोरी को अपनी हवस का शिकार बना लिया।
बाबा ने किशोरी को डरा धमका कर उससे बलात्कार किया। बंसी गिरी ने किशोरी को मुंह खोलने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी भी दी। लेकिन पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को सारी बात बता दी।