अंडरवर्ल्ड डॉन अबु सलेम से रिश्तों को लेकर चर्चा आई अभिनेत्री मोनिका बेदी रविवार को जयपुर में होंगी। जयपुर में वे एक खास कार्यक्रम के लिए आएंगी।
मोनिका पिंक आइज के 18वें चैप्टर के तहत राजस्थान की कला और संस्कृति को प्रमोट करेंगी। पिंक आइज की ऑनर प्रिया चौधरी ने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान वे प्रमोशन के लिए जयपुर के टूरिस्ट स्पॉट्स पर जाएंगी और अपने फैन्स के सवालों के जवाब देंगी।
गौरतलब है कि मोनिका और अबु सलेम के बीच रिश्तों की खबर चर्चित रही हैं। कहा जाता है कि 1998 में अबु सलेम ने दुबई में अपना किंग्स ऑफ कार ट्रेडिंग का कारोबार शुरू किया। इस कंपनी के तहत स्टेज शो फंक्शन के दौरान ही उसकी दोस्ती फिल्म अभिनेत्री मोनिका बेदी से हुई। दोनों के रिश्तों ने खूब सुर्खियां बटोरी। यहां तक कि दोनों के बीच निकाह की भी खबर आई। दूसरी तरफ मोनिका ने रिश्तों को कभी स्वीकार नहीं किया।