फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha: BJP सांसद दीया कुमारी बोलीं- ऐतिहासिक स्थलों के माध्यम से प्रताप सर्किट डवलप करे केंद्र सरकार

Thu, 02 Feb 2023 06:10 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजसमंद सांसद दीया कुमारी ने लोकसभा के बजट सत्र में आसान के माध्यम से सरकार का ध्यान आकर्षित करते हुए एक बार फिर से प्रताप सर्किट विकसित करने की मांग रखी है।
विज्ञापन
राजसमंद सांसद दीया कुमारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांसद दीया कुमारी ने लोकसभा में नियम 377 के तहत  कहा कि परम प्रतापी वीर योद्धा महाराणा प्रताप मेवाड़ और राजस्थान के ही नहीं बल्कि पूरे भारतवर्ष के लिए पूजनीय हैं। मेवाड़ में आने वाला हर पर्यटक महाराणा प्रताप के जीवन से जुड़े स्थलों का दर्शन लाभ लेना चाहता है और उनके जीवन में हुए संघर्षों को समझना चाहता है। सांसद ने कहा- राजसमंद संसदीय क्षेत्र में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जीवन से जुड़े कुम्भलगढ़, हल्दीघाटी और दिवेर दुर्ग सहित बहुत से स्थल आते हैं। 

विज्ञापन


मेवाड़ के गढ़ों, किलों, धरोहरों, हल्दीघाटी जैसे स्थलों को प्रताप सर्किट के रूप में विकसित किया जाए 
सांसद दीया ने कहा- केन्द्र सरकार विभिन्न सर्किटों के माध्यम से पर्यटन और दर्शनीय स्थलों को विकसित कर रही है। इसी तर्ज पर महाराणा प्रताप और मेवाड़ के अन्य शूरवीरों से सम्बंधित त्याग, बलिदान, उनकी जन्मस्थली-कर्मस्थली, वहां के गढ़ों, किलों, धरोहरों, पवित्र रणभूमि हल्दीघाटी जैसे स्थलों को प्रताप सर्किट के रूप में विकसित किया जा सकता है।

योजना बनाकर महाराणा प्रताप से संबंधित स्थलों को विकसित किया जाए
सांसद दीया ने सदन के माध्यम से सरकार से मांग करते हुए कहा कि मेवाड़ क्षेत्र के विकास और हमारे राष्ट्रीय प्रतीक के मूल्यों के सम्मान के लिए प्रताप सर्किट के रूप में योजना बनाकर महाराणा प्रताप से सम्बंधित विभिन्न स्थलों को विकसित किया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें