फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मोदी फैक्टर से मिली भाजपा को जीत'

Sun, 08 Dec 2013 02:12 PM IST
अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य में भाजपा की जीत से उत्साहित पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने इसे नरेद्र मोदी की कड़ी मेहनत का परिणाम बताया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राजस्थान के लोग कांग्रेस की गैरजिम्मेदाराना शासन से थक गए थे। दिल्ली में भी ऐसे ही हालात हैं।
राजस्थान की 199 सीटों में उनकी पार्टी के 143 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

इस पर प्रदेश की जनता और कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि गुजरात में नरेंद्र मोदी के विकास मॉडल को देश की जनता देख रही है। जनता ने अब यह साफ कर दिया है कि वह किसी के बहकावे में नहीं आने वाली।

जनता तय करेगी प्राथमिकता
प्राथमिकताओं के बारे में पूछे जाने पर राजे ने कहा कि जनता ने उन्हें चुना है इसलिए प्राथमिकताएं भी वहीं चुनेगी। आगे क्या कदम उठाने हैं यह राज्य की जनता तय करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही साल 2014 में होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए सेमीफाइनल माने जाने वाले इन चुनावों में उन्होंने मोदी के पास होने की बात कही। मोदी को बधाई भी दी। वसुंधरा ने कहा कि देश की जनता मोदी पर विश्वास करने लगी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें