फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: सरकार पर अल्पसंख्यक समाज की अनदेखी का आरोप, सादिक खान बोले- चुनाव में भुगतने होंगे परिणाम

Wed, 18 Jan 2023 11:53 AM IST
अर्पित याग्निक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एम सादिक खान ने कहा कि राजस्थान सूचना आयोग में चार आयुक्त हैं, परंतु एक भी अल्पसंख्यक समाज से नहीं है। सरकार ने अल्पसंख्यक समाज को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया है।
विज्ञापन
सादिक खान - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एम सादिक खान ने एक बयान जारी कर कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अल्पसंख्यक समाज को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया है। सूचना आयुक्त की नियुक्ति इसका प्रमाण है। राजस्थान सूचना आयोग में चार आयुक्त हैं परंतु एक भी अल्पसंख्यक समाज से नहीं है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और उनके विधायकों को इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

विज्ञापन


खान ने आगे कहा है कि कांग्रेस सरकार ने आज तक अल्पसंख्यक समाज को पूरी तरह से नजरअंदाज किया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री स्वयं कहते हैं कि अल्पसंख्यक समाज का 95 प्रतिशत वोट कांग्रेस पार्टी को मिलता है और मैं अल्पसंख्यक समाज का सबसे बड़ा हितैषी हूं, तो मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बताएं कि उन्होंने मुख्यधारा राजनीतिक नियुक्तियों में समाज को नजरअंदाज क्यों किया। इससे कहीं अधिक नियुक्तियां तो भाजपा की सरकार करती रही है।

सरकार ने हर जगह ठगा
खान ने कहा कि इससे पूर्व भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चाहे आरपीएससी नियुक्ति का मामला हो, चाहे जयपुर में अल्पसंख्यक बालक छात्रावास के भू-आवंटन मामला हो उन्होंने अल्पसंख्यक समाज को ठगने का काम किया है। खान ने आगे कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस व उसके विधायक नतीजे भुगतने के लिए तैयार रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें