फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: कोटा में कोचिंग कर रहा छात्र 14 साल की दोस्त को लेकर जयपुर पहुंचा, मुंबई भागने से पहले पकड़ाए

Fri, 15 Sep 2023 07:37 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

सूचना के बाद मानव तस्करी विरोधी यूनिट कोटा जवाहर नगर थाना पुलिस और साइबर सेल की टीम ने दोनों बच्चों को ट्रेन से दस्तयाब किया। पुलिस ने दोनों बच्चों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर जान पहचान के बाद कोटा में कोचिंग कर रहा 16 साल का छात्र एक 14 साल की लड़की को लेकर जयपुर पहुंचा। नाबालिग लड़की महाराष्ट्र की रहने वाली है, दोनों की पहचान सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। जिसके बाद उन्होंने ये कदम उठाया। जयपुर से मुंबई भागने से पहले मानव तस्करी विरोधी यूनिट और थाना जवाहर नगर पुलिस की टीम ने उन्हें कोटा जंक्शन से दस्तयाब कर लिया।

विज्ञापन


एसपी शरद चौधरी ने बताया कि 11 सितंबर को एक व्यक्ति ने अपने नाबालिक बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट जवाहर नगर थाना में दर्ज कराई थी। जिसमें उसने बताया कि कोटा में रहकर कोचिंग कर रहा उसका बेटा 9 सितंबर को बिना बताए कहीं चला गया। जांच के दौरान सामने आया कि नाबालिग छात्र कोटा से ट्रेन में बैठकर 10 सितंबर को महाराष्ट्र के नागपुर पहुंचा, यहां से सोशल मीडिया के जरिए बनी 14 वर्षीय नाबालिग दोस्त को लेकर जयपुर चला गया।

एसपी चौधरी ने बताया कि बच्ची की गुमशुदगी की शिकायत थाना देवली जिला वर्धा महाराष्ट्र में दर्ज कराई गई थी। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर नाबालिक बच्चों की तलाश के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महिला अपराध अनुसंधान सेल उमा शर्मा के निर्देशन में टीम का गठन किया गया है।
विज्ञापन


इस दौरान आसूचना संकलन और तकनीकी स्त्रोत से दोनों बच्चों के जयपुर से मुंबई की ओर जाने वाली ट्रेन में होने की सूचना मिली। मानव तस्करी विरोधी यूनिट, थाना जवाहर नगर और साइबर सेल की संयुक्त टीम रात 11:00 बजे कोटा जंक्शन पहुंची और ट्रेन से दोनों बच्चों को दस्तयाब किया। बालिका के दस्तयाब होने की सूचना वर्धा पुलिस को देकर दोनों बच्चों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें