फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थानः नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार

Thu, 07 May 2020 10:10 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : self
विज्ञापन

राजस्थान में टोंक जिले के पचेवर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जिसके आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है और एक किशोर को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन


थानाधिकारी सत्यनारायण ने बताया कि पीड़िता के भाई की ओर से बुधवार को दर्ज शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 363 (अपहरण),366 (अपहरण की सजा) ,376-डी: (सामूहिक दुष्कर्म) और पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में कथित तौर शामिल एक अन्य नाबालिग आरोपी को हिरासत में लिया गया है।

महिला अपराध अनुसंधान सेल के पुलिस उपाधीक्षक और जांच अधिकारी जग्गूराम ने बताया कि नाबालिग लड़की का मोटरसाइकिल पर आए चार लोगों ने अपहरण कर लिया और सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बुधवार को चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उन्होंने कहा कि लड़की का बयान दर्ज कर लिया गया है और उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें