फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिड्डियों के हमले से बचने के लिए तैयारियां जोरों पर, स्थापित किए गए कंट्रोल रूम

Mon, 22 Jun 2020 09:29 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने कहा है कि सभी 10 टिड्डी सर्कल कार्यालयों और जोधपुर में स्थित टिड्डी चेतावनी संगठन (एलडब्ल्यूओ) में कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। मंत्रालय ने बताया कि यहां तक कि राजस्थान में जयपुर, अजमेर, दौसा व चित्तौड़गढ़, मध्यप्रदेश के शिवपुरी और उत्तर प्रदेश के झांसी में टिड्डियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अस्थायी बेस कैंप स्थापित किए गए हैं। 

विज्ञापन


मंत्रालय ने कहा मुख्यत: राजस्थान, गुजरात और मध्यप्रदेश में टिड्डी नियंत्रण अभियान जोरों पर है। इसके लिए टिड्डी सर्कल कार्यालयों की ओर से 62 स्प्रे उपकरण का उपयोग किया जा रहा है, जबकि टिड्डी चेतावनी संगठन के 200 कर्मचारियों को सर्वेक्षण और नियंत्रण कार्य के संचालन के लिए तैनात किया गया है। 
 

बता दें कि पिछले महीने भारत में टिड्डियों ने हमला किया था और पहली बार ये राजस्थान के जयपुर पहुंच गई थीं। टिड्डियां कई सालों में सबसे खतरनाक हमले के साथ अभी तक राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के कई स्थानों तक पहुंची हैं। राजस्थान में टिड्डियां पाकिस्तान से पहुंची थीं और पूरे राज्य में फैल गई थीं। ये टिड्डियां एक दिन में 150 किलोमीटर की रफ्तार से उड़ान भरती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें