फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: टोंक दौरे पर रहे मंत्री चौधरी, कहा- जल जीवन मिशन में राजस्थान को 28वें स्थान से नंबर वन पर लाएंगे

Sun, 07 Jan 2024 06:40 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक

सार

मंत्री कन्हैया लाल चौधरी हर घर जल प्रधानमंत्री मोदी की महत्वाकांक्षी योजना हैं, इस योजना को पिछली सरकार ने पीछे धकेलने का काम किया है। इनकी गलत नीतियों से आमजन ठगा सा महसूस कर रहा है।
विज्ञापन
टोंक दौरे पर रहे मंत्री कन्हैया लाल चाैधरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान सरकार के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी और भू जल मंत्री कन्हैया लाल चौधरी रविवार को टोंक दौरे पर रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने निवाई टोंक समेत अन्य जगहों पर फूल मालाओं से मंत्री का जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने कहा कि प्रदेश से भ्रष्टाचार खत्म करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। जो जिम्मेदारी मुझे दी गई है उसका पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करूंगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हर घर जल प्रधानमंत्री मोदी की महत्वाकांक्षी योजना हैं, इस योजना को पिछली सरकार ने पीछे धकेलने का काम किया है। इनकी गलत नीतियों से आमजन ठगा सा महसूस कर रहा है। जल जीवन मिशन में राजस्थान 28वें स्थान से नंबर एक पर लेकर आएंगे, भाजपा पदाधिकारियो और टोंक की जनता का सिर झुकने नहीं दूंगा। जनता ने जो जिम्मेदारी मेरे को दी हैं, उसका परिणाम दो महीने में ही आपके सामने होगा। 

मंत्री चौधरी ने कहा- हमारी पूर्वर्ती सरकार ने जो विकास कार्य किए थे, उनको अटकाने का काम कांग्रेस सरकार ने किया था। अब हमारी डबल इंजन की सरकार सभी योजनाओं को क्रियान्वयन करेंगे। आने वाले समय में पानी की कोई कमी नहीं रहेगी। हमारा प्रयास रहेगा कि राजस्थान देश में अग्रणी राज्य बने। हम भ्रष्टाचार खत्म करेंगे और राजस्थान को प्रगति के पथ पर लेकर जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें