घूसखोरी में गिरफ्तार और निलंबित आईएएस अशोक सिंघवी के घर और बैंक लाकर से भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने करीब तीन करोड़ की कीमत के गहने बरामद किए हैं।
एसीबी ने सिंघवी के पांच लाकरों की तलाशी ली, जिसमें एक रिवाल्वर समेत करीब 2.50 करोड़ के गहने बरामद हुए। एसीबी की प्रवक्ता ने बताया कि बाकी के गहने घर से बरामद हुए। प्रवक्ता के मुताबिक, इस दौरान कुल तीन करोड़ रुपये के गहनों की बरामदी हुई।
गिरफ्तारी से पहले 16 सितंबर की रात सिंघवी के घर की तलाशी ली गई। सिंघवी को 17 सितंबर के तड़के गिरफ्तार कर लिया गया।