फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालबत्ती में 10वीं की परीक्षा देने पहुंचे करोड़पति मेयर

Fri, 11 Mar 2016 05:12 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, जयपुर

सार

  • 10वीं की परीक्षा देने पहुंचे मेयर 
  • परीक्षा के दौरान पहुंचे उड़न दस्ते ने उतरवाए मेयर के जूते
विज्ञापन
- फोटो : file photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के भरतपुर शहर में 52 वर्षीय करोड़पति मेयर लालबत्ती गाड़ी में दसवीं की परीक्षा देने स्कूल पहुंचने का मामला बृहस्पतिवार को प्रदेशवासियों की जुबान पर रहा। इतना ही नहीं, परीक्षा के दौरान भरतपुर स्थित रूपवास उच्च माध्यमिक विद्यालय में पहुंचे उड़न दस्ते ने मेयर के जूते उतरवा लिए।
विज्ञापन


मेयर शिव सिंह 8वीं पास है। नए नियमों में निकाय चुनाव के उम्मीदवारों के लिए शैक्षिक योग्यता 10वीं पास रखी गई है, जिसके चलते उन्होंने यह परीक्षा दी। दसवीं पास होने के बाद ही वह अगले चुनाव में उम्मीदवारी का दावा कर सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

परीक्षा के दौरान पहुंचे उड़न दस्ते ने उतरवाए मेयर के जूते

- फोटो : ‌file photo
मेयर शिव सिंह कुर्ता-पायजामा पहने हुए स्कूल में सीधे परीक्षा कक्ष में पहुंचे। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों की तरह प्रवेश पत्र निकाल कर इंग्लिश का परीक्षा पत्र बंटने का इंतजार किया और परीक्षा पत्र मिलते ही परीक्षा देने लगे। परीक्षा के बीच उड़न दस्ता आया, तो उन्होंने मेयर से जूते उतारने को कहा।

मेयर ने बिना ना-नुकुर किए जूते उतार दिए। परीक्षा समाप्त होते ही वह बिना किसी से बात किए स्कूल से चले गए। इस बीच उन्होंने अपनी लालबत्ती पर कैप लगा रखी थी। शिव कुमार की गिनती भरतपुर के करोड़पतियों में होती है। शहर में पेट्रोल पंप के अलावा उनके कई और बिजनेस भी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें