राजस्थान के भरतपुर शहर में 52 वर्षीय करोड़पति मेयर लालबत्ती गाड़ी में दसवीं की परीक्षा देने स्कूल पहुंचने का मामला बृहस्पतिवार को प्रदेशवासियों की जुबान पर रहा। इतना ही नहीं, परीक्षा के दौरान भरतपुर स्थित रूपवास उच्च माध्यमिक विद्यालय में पहुंचे उड़न दस्ते ने मेयर के जूते उतरवा लिए।
मेयर शिव सिंह 8वीं पास है। नए नियमों में निकाय चुनाव के उम्मीदवारों के लिए शैक्षिक योग्यता 10वीं पास रखी गई है, जिसके चलते उन्होंने यह परीक्षा दी। दसवीं पास होने के बाद ही वह अगले चुनाव में उम्मीदवारी का दावा कर सकते हैं।