फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर मेट्रो: यूं बने स्मार्ट और करें सस्ता सफर

Fri, 31 Mar 2017 05:19 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
जयपुर मेट्रो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जयपुर मेट्रो के किराए में बढ़ोतरी की गई है, लेकिन अगर आप चाहते हैं कि आपकी जेब पर किराया बढ़ोतरी असर नहीं पड़े, तो आपको थोड़ी स्मार्टनेस दिखानी होगी।
विज्ञापन


जयपुर मेट्रो प्रशासन ने अगले दो साल के लिए यात्री किराए में एक से तीन रुपए की बढ़ोतरी की है। यानी अब दो स्टेशनों के बीच पांच रुपए के किराए की जगह छह रुपए देने होंगे, तीन स्टेशनों के बीच 10 की जगह 11 और उससे ज्यादा स्टेशनों तक सफर करने में 15 की जगह 17 रुपए किराए के रूप में देने होंगे। इसके इतर मेट्रो प्रशासन ने यात्रियों को सुविधा देने के लिए राहत भी दी है, बशर्ते वे स्मार्ट बनें। मेट्रो प्रशासन की ओर से कैशलेस स्मार्ट कार्ड से यात्रा करने पर 15 फीसदी तक छूट दी है।

जानकारी के मुताबिक जयपुर मेट्रो के स्मार्ट कार्ड बिना आई.डी. के कम से कम 100 रूपए के मूल्य का है। इसमें जिसमें 50 रुपए सिक्योरिटी राशि एवं 50 रुपए स्टोर वैल्यू है, किसी भी मेट्रो स्टेशन के ग्राहक सेवा केन्द्र से खरीदा जा सकता है।
विज्ञापन


इस कार्ड को 50 रुपए के गुणांक में अधिकतम 1000 रुपए तक किसी भी मेट्रो स्टेशन से नकदी एवं क्रेडिट-डेबिट कार्ड से टापअप किया जा सकता है तथा इसे घर बैठे जयपुर मेट्रो की वेबसाईट से रिचार्ज भी किया जा सकता है।
Trending Videos
विज्ञापन

यूं मिलेगी स्मार्ट कार्ड से छूट

जयपुर मेट्रो - फोटो : अमर उजाला
इस तरह मिलेगी छूट

ऑफ पीक आवर्स के दौरान (सुबह 6.25 से शाम 4.59 तक)

स्टेशन                   कैश से      स्मार्ट कार्ड से
2 स्टेशन तक          6 रुपए       6 रुपए
3 से 5 स्टेशन तक    11 रुपए     9.90 रुपए
6 से 8 स्टेशन तक    17 रुपए     15.30 रुपए

पीक आवर्स के दौरान (शाम 5 बजे से रात 9.45 तक)

स्टेशन                  कैश से       स्मार्ट कार्ड से
2 स्टेशन तक         11 रुपए      9.90 रुपए
3 से 5 स्टेशन तक   17 रुपए      15.30 रुपए
6 से 8 स्टेशन तक    23 रुपए     1955 रुपए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें