फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: केंद्रीय मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव ने की समीक्षा, कहा- उर्स में किए जाएं सुरक्षा के सख्त इंतजाम

Sat, 23 Dec 2023 11:04 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

Amjer News: केंद्रीय अल्प संख्यक कार्य मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव  केआर मीना ने निर्देश दिए कि सुरक्षा से संबंधित योजना में सभी विभागों की भागीदारी हो। फायर, पानी, लाइट और अन्य व्यवस्थाओं का नक्शा बना कर काम किया जाए।
विज्ञापन
उर्स की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय अल्प संख्यक कार्य मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव  केआर मीना ने सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के सालाना उर्स में सुरक्षा और बचाव के पर्याप्त इंतजाम रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें। पानी, बिजली, पुलिस, नगर निगम और एडीए सहित अन्य विभागों की व्यवस्थाएं उर्स का झंडा चढ़ने से पहले सुनिश्चित कर ली जाएं।  

विज्ञापन


केआर मीना ने शनिवार को जिले के सर्किट हाउस में उर्स से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने दरगाह और कायड़ विश्राम स्थली का भी निरीक्षण किया। बैठक में संभागीय आयुक्त सीआर मीना भी उपस्थित रहे। जिला कलेक्टर डॉ. भारती दीक्षित और पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट ने उर्स से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि उर्स से संबंधित सभी विभागों को दायित्व सौंप दिए गए हैं। नगर निगम दरगाह क्षेत्र में बैरिकेडिंग, लावारिस पशुओं की धरपकड़, सफाई और पेचवर्क आदि कार्य करवाएगा। रेलवे की ओर से विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। रोडवेज की ओर से अतिरिक्त बसें लगाई जा रही  हैं। दरगाह और उसके आसपास से अस्थायी अतिक्रमण हटाए जाएंगे। दुकानों की सीमा निर्धारण के लिए लाइनिंग की जा रही है। दरगाह शरीफ में कांच की बोतल में इत्र ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा।   बैठक में रसद, पेयजल, चिकित्सा, बिजली, डेयरी और अन्य विभागों ने भी अपने कामकाज की जानकारी दी। 
विज्ञापन


केंद्रीय अल्प संख्यक कार्य मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव  केआर मीना ने निर्देश दिए कि सुरक्षा से संबंधित योजना में सभी विभागों की भागीदारी हो। फायर, पानी, लाइट और अन्य व्यवस्थाओं का नक्शा बना कर काम किया जाए। साथ ही कोरोना गाइडलाइन का भी पालना कराया जाए। बैठक में दरगाह नाजिम लियाकत अली, अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेंद्र सिंह, मेला मजिस्ट्रेट परसा राम समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें