राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से गठित की गई प्रदेश कोर कमेटी की बैठक रविवार को प्रदेश कर्यालय में आयोजित की गई। इससे पहले से बैठक सोमवार को होनी थी। बैठक में शामिल होने के लिए संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल आज शाम को जयपुर पहुंए गए थे।
केसी वेणुगोपाल ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और सीएम अशोक गहलोत से मुलाकात की। जिसमें कोर कमेटी की बैठक आज शाम को ही होने की चर्चा हुई। चर्चा के बाद वेणुगोपाल ने कॉल कर सचिन पायलट से बात की तो उन्होंने भी बैठक को लेकर सहमति जता दी।
इसके बाद संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल की मौजूदगी में प्रदेश कांग्रेस वार रूम में कोर कमेटी की बैठक हुई। जिसमें कांग्रेस के मौजूदा राजनीतिक हालात और आगामी चुनावी की रणनीति तैयार करने पर चर्चा की गई।
बैठक में भाजपा की परिवर्तन यात्रा से निपटने के लिए कांग्रेस के सम्मेलनों, सभाओं और रैलियों को लेकर भी समीक्षा की गई। साथ ही विधानसभा चुनाव में टिकट वितरण को लेकर रणनीति बनाई गई।
इस बैठक में बैठक में सीएम गहलोत, प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी, आपदा राहत मंत्री गोविंद राम मेघवाल और वरिष्ठ नेता मोहन प्रकाश शामिल हुए। बताया जा रहा है कि सोमवार को एक फिर कांग्रेस नेताओं की बैठक हो सकती है।