फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: अधिकतर हिस्सों में 40 डिग्री पहुंचा तापमान, आगामी दिनों में लू चलने का अनुमान

Mon, 29 Mar 2021 12:35 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, जयपुर

सार

  • मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को बाड़मेर सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान औसत से 2-4 डिग्री ऊपर दर्ज किया गया। राज्य के अधिकतर हिस्सों में रविवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा वहीं विभाग ने आगामी दिनों में दक्षिण पश्चिमी क्षेत्रों में लू चलने का अनुमान जताया है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को बाड़मेर सबसे गर्म रहा जहां अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं चूरू-जैसलमेर में 42-42 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 41.8, फलौदी में 41.2, भरतपुर में 41, सवाईमाधोपुर में 40.9, जोधपुर में 40.7, कोटा-वनस्थली-पिलानी में 40.6-40.6, चित्तौड़गढ़ में 40.4 और अन्य स्थानों पर 39.8 डिग्री सेल्सियस से लेकर 38 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। वहीं राज्य के अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस से लेकर 15.4 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

जयपुर मौसम केन्द्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि राज्य के अधिकांश स्थानों पर तापमान औसत से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आगामी 48 घंटों के दौरान दक्षिण पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर, बीकानेर, जालौर तथा बाड़मेर जिलों में कहीं-कहीं लू चलने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें