फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: अजमेर के पालरा औद्योगिक क्षेत्र में कागज फैक्ट्री में लगी भीषण आग, काबू पाने जुटी दमकल की गाड़ियां

Wed, 30 Apr 2025 03:51 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

राजस्थान में अजमेर के पालरा औद्योगिक क्षेत्र में एक कागज फैक्ट्री में भीषण आग लगी है। दमकल विभाग की कई गाड़ियां आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि, फैक्ट्री में विकराल आग के चलते आसपास की इकाइयों को नुकसान पहुंचा है। 
 
विज्ञापन
पालरा औद्योगिक क्षेत्र में कागज फैक्ट्री में लगी भीषण आग - फोटो : वीडियो ग्रैब/एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर के पालरा औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार रात को एक कागज फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग विकराल होने के चलते आसपास की इकाइयों को भी नुकसान पहुंचा है। हालांकि, आग की घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। वहीं, सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियों ने आग पर काबू पाना शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Pahalgam Attack: 'पहलगाम हमले पर पार्टी लाइन का पालन करें'; कांग्रेस ने फिर नेताओं को दी कड़ी चेतावनी

पुलिस के अनुसार, जिस फैक्ट्री में आग लगी है वह आदर्श नगर के पालरा इलाके में स्थित है। फैक्ट्री में आग कैसे लगी, अभी इसके बारे में पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। आग इतनी भीषण है कि उसे बुझाने में दमकल कर्मियों के पसीने छूट रहे हैं। हालांकि, दमकल कर्मी आग पर काबू पाने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: West Bengal: कोलकाता के मेचुआपट्टी इलाके में होटल में लगी आग; एक व्यक्ति की मौत, तीन घायल

सुबह तक आग पर काबू पाने की उम्मीद: फायर ऑफिसर
फायर ऑफिसर गौरव तंवर ने बताया कि जैसे ही हमें फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली, हम तुरंत मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि मौके पर दमकल की कई गाड़ियां मौजूद हैं। आग बुझाने का काम शुरू कर दिया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि बुधवार सुबह तक आग पर काबू पा लिया जाएगा। 



संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें