फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: शादी के छह महीने बाद पड़ोसी युवक से हुआ प्यार, 14 दिन बाद मिली दोनों की लाश

Sun, 27 Nov 2022 07:53 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर

सार

रविवार को युवक और विवाहिता का शव एक टांके में मिला। कपड़े और गहनों से शव की पहचान हुई है। पानी में पड़े रहने के कारण दोनों शव बुरी तरह खराब हो चुके हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
चनणी और जोगाराम 14 दिन से था लापता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के बाड़मेर जिले में रहने वाली एक विवाहिता को शादी के पड़ोसी युवक से प्यार हो गया। उसकी शादी करीब छह महीने पहले हुई थी। 14 दिन पहले वह घर (ससुराल) छोड़कर कहीं चली गई। परिवार वालों को इसकी जानकारी लगी तो उन्होंने बहू के लापता होने का केस दर्ज कराया। पुलिस और परिजन दोनों उसकी तलाश करते रहे, लेकिन कुछ पता नहीं चला।

विज्ञापन


रविवार को युवक और विवाहिता का शव एक टांके में मिला। कपड़े और गहनों से शव की पहचान हुई है। पानी में पड़े रहने के कारण दोनों शव बुरी तरह खराब हो चुके हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शव के पीएम के बाद साफ होगा कि यह आत्महत्या है या फिर प्रेम प्रसंग के चलते उनकी हत्या की गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मामला जिले के सिणधरी इलाके का है। करीब छह महीने पहले 19 साल की चनणी की शादी सिणधरी में रहने वाले विशनाराम से हुई थी। 13 नवंबर को चनणी किसी को बिना कुछ बताए घर से चली गई। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। अगले दिन थाने में उसके गुमशुदा होने का केस दर्ज कराया गया। परिजनों ने अपने पड़ोस में रहने वाले जोगाराम (20) पुत्र किरताराम पर संदेह जताया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और विवाहिता की तलाश में हैदाराबाद भी गई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

टांके में मिली युवक और विवाहिता की लाश। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस जांच के सामने आया कि जोगाराम हैदराबाद की एक कंपनी में नौकरी करता था, लेकिन कुछ महीने से गांव में रह रहा था। चनणी की शादी के कुछ महीने बाद ही दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया था। चनणी पहले से शादीशुदा थी, ऐसे में दोनों ने घर से भागकर शादी करने की योजना बनाई थी। विवाहिता की तलाश के लिए पुलिस की टीम हैदाराबाद भी गई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि मोतीसर गांव के खेत में बने एक टांके में युवक-युवती के शव पड़े हैं।

मौके पर पहुंची पुलिस ने टांके से शव निकालने के प्रयास शुरू किए। यह पानी का टांका युवक के गांव से करीब 4 किमी की दूरी पर है। युवक-युवती के शव बाहर निकले तो कपड़ों और गहनों के जरिए परिजनों ने शवों की पहचान की है। एक शव चनणी और दूसरा जोगाराम का था। पुलिस का कहना है कि शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट और परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें