फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैश के लिए लाइन में लगे-लगे व्यक्ति ने दम तोड़ा

Wed, 30 Nov 2016 05:39 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo - फोटो : demo
विज्ञापन
नोटबंदी के बाद अलग अलग मामलों में देशभर से आ रही लोगों की मौत की खबरों में राजस्‍थान के बाड़मेर से भी एक मामला जुड़ गया जब सुबह से बैंक में कैश जमा करने के लिए लाइन में लगे एक 45 साल के व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार मामला बाडमेर जिले के सिंधारी थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सिंधारी थाना क्षेत्र के भूखाभगत सिंह गांव निवासी मेघाराम स्टेट बैंक ऑफ बिकानेर एंड जयपुर की शाखा में कैश जमा करने के लिए सुबह पांच बजे से लाइन में लगा था। इसी दौरान दोपहर बाद में जब तक उसका नंबर आया लाइन में लगे लगे ही उसकी मौत हो गई।

सिंधारी थाने के एसओ रामनिवास विश्नोई ने बताया कि मेघाराम बीडी पीने का आदी था वह लाइन में लगकर अपनी बारी आने का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान उसने पीने के लिए एक बीडी सुलगाई थी जिसके कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। पास पडोस के लोग आनन फानन में उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस को इस दौरान लोगों के विरोध का भी सामना करना पड़ा। हालांकि बाद में पोस्टमार्टम के बाद उसके शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें