फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: दौसा के मरुधरा ग्रामीण बैंक में दिनदहाड़े लूट, तीन नकाबपोश बदमाश फायरिंग कर ले गए आठ लाख रुपये

Wed, 25 Jan 2023 01:29 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान

सार

दौसा में लालसोट के बिलोना कला गांव के मरुधरा ग्रामीण बैंक में तीन नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट को अंजाम दिया। फायरिंग करते हुए बैंक से ले गए आठ लाख रुपये।
विज्ञापन
मरुधरा ग्रामीण बैंक में लूट - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा के लालसोट में दिनदहाड़े बैंक लूट की वारदात का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मरुधरा ग्रामीण बैंक की शाखा को बदमाशों ने निशाना बनाया। तीन नकाबपोश बदमाशों ने बुधवार दोपहर बैंक प्रबंधक पर बंदूक तानकर करीब आठ लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मंडावली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। दिनदहाड़े हुई इस लूट से इलाके में सनसनी फैल गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर लगभग 12 बजे के आसपास लालसोट के बिलोना कला गांव के मरुधरा ग्रामीण बैंक की शाखा में रोज की तरह बैंक कर्मी अपने काम में लगे हुए थे। इसी दौरान तीन नकाबपोश बदमाश हथियार लेकर बैंक में घुस गए। लोगों के अनुसार बदमाशों ने बैंक में फायरिंग की और यहां मौजूद बैंक कर्मियों और शाखा प्रबंधक पर हथियार तान कर जान से मारने की धमकी दी। हथियार देखकर बैंक कर्मी घबरा गए।

पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी फुटेज
इस दौरान बदमाशों ने बैंक से करीब आठ लाख रुपये बैग में भरे और फायरिंग करते हुए वहां से फरार हो गए। हादसे से सहमे बैंक कर्मियों ने तुरंत बाद ही घटना की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही मंडावली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपियों की पहचान के लिए आस-पास लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने बैंक के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले। फुटेज में तीन नकाबपोश बदमाश हथियार के साथ दिख रहे हैं। दिनदहाड़े बैंक लूट की घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें