फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: कांग्रेस की लोकसभा चुनाव तैयारी शुरू, चुनाव पर्यवेक्षक महेश शर्मा-माया स्वालका सवाई माधोपुर पहुंचे

Wed, 24 Jan 2024 10:37 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर

सार

राजस्थान में आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस के टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा क्षेत्र के लोकसभा चुनाव पर्यवेक्षक महेश शर्मा और संगठन सहप्रभारी माया स्वालका सवाई माधोपुर पहुंचे।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव तैयारी शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने भी तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में कांग्रेस के टोंक- सवाई माधोपुर लोकसभा क्षेत्र के लोकसभा चुनाव पर्यवेक्षक महेश शर्मा व संगठन सहप्रभारी माया स्वालका बुधवार को सवाई माधोपुर पहुंचे। जहां उन्होंने बजरिया स्थित कॉंग्रेस कार्यालय पर जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों एंव कार्यकताओं की बैठक ली और लोकसभा चुनावों को लेकर चर्चा की।

विज्ञापन


बैठक के दौरान पर्यवेक्षक ने कांग्रेस पदाधिकारियों एंव कार्यकर्ताओं से वन-टू-वन बात की और लोकसभा चुनावों में टोंक-सवाई माधोपुर सीट पर जीत दर्ज करने के लिए जी-जान से जुट जाने की बात कही। बैठक के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों एंव कार्यकर्ताओं में नोक-झोंक भी देखने की मिली। कार्यकर्ताओं ने पदाधिकारियों पर मनमानी करने का आरोप लगाया। माहौल गरमाता देख पर्यवेक्षक ने मामला शांत करवाया।

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए पर्यवेक्षक महेश शर्मा ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी और चुनाव जीतेगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों भले ही कांग्रेस को सीटें कम मिली हों पर कांग्रेस का वोट प्रतिशत बढ़ा है। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार कांग्रेस की कल्याणकारी योजनाओं को बंद करने का काम कर रही है। कांग्रेस भाजपा सरकार की इस करनी को जनता के सामने ले जाएगी और जनता को बताएगी की भाजपा सरकार किस तरह लोक कल्याण की योजनाओं को बंद कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ब्लॉक और बूथ स्तर तक जाएगी और आगामी लोकसभा चुनाव मजबूती से लड़ेगी और जीतेगी। बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष गिर्राज गुर्जर सहित अन्य कांग्रेसीजन मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें