फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar: 300 साल पुराने मंदिर को तोड़ने पर सियासत खूब कार्यवाही नहीं, स्थानीय लोग अनशन पर बैठे

Mon, 09 May 2022 08:00 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

अलवर में अतिक्रमण हटाने के नाम पर मंदिर और घर तोड़ दिए गए थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि अब तक उन्हें मुआवजा नहीं मिला है और ना ही मंदिर का निर्माण फिर से कराया गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर के राजगढ़ में 300 साल पुराना शिव मंदिर तोड़ा गया था। मामले को लेकर जमकर सियासत हुई लेकिन यहां के लोग अपने हक के लिए अनशन पर बैठे हैं। स्थानीयवासियों का कहना है कि हमारे घर टूट गए पर हमारी कोई सुनने वाला नहीं है। 

विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि कि अभी तक जिन लोगों के मकान और दुकान तोड़े गए, उनको आश्वासन के बाद भी मुआवजा नहीं मिला है। मंदिरों की भी सुध लेने वाला कोई नहीं है। प्रदेश सरकार भी इस पूरे मामले पर चुप है।
राजगढ़ के लोगों ने भाजपा और कांग्रेस के नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन भी झूठे वादे करता है। जिला कलेक्टर घटना के सात दिन बाद यहां पहुंचे थे। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की जांच के लिए भिवाड़ी के अधिकारी को लगाया गया है।

 

लोगों का कहना है कि प्रशासन ने सात दिनों में जांच पूरी होने की बात कही और इस मामले में आश्वासन दिया कि लोगों को मुआवजा दिया जाएगा। मंदिरों के दूसरी जगह पर निर्माण कराने, मूर्तियों को विस्थापित करने सहित अन्य कार्य भी कराए जाएंगे लेकिन प्रशासन के सभी वादे झूठे साबित हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें