फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: सिरोही में शराब तस्करी का आरोपी गिरफ्तार, तीन महीने से चल रहा था फरार

Sat, 13 Jan 2024 06:55 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

30 सितंबर 2023 को नाकाबंदी के दौरान शराब तस्करी का आरोपी फरार हो गया था। तीन महीने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले में शामिल एक आरोपी की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरोही जिले की पालडी एम पुलिस थाना अधिकारी प्रभुराम की अगुवाई में टीम ने मक्के से भरे बारदानों की आड़ में अंग्रेजी शराब की तस्करी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी बीते तीन महीने से फरार चल रहा था।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 30 सितंबर 2023 को पुलिस ने अरठवाडा हाईवे कट पर नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने एक ट्रेलर से पंजाब निर्मित 499 अग्रेजी शराब के कार्टून जब्त किए थे। यह शराब ट्रेलर में मक्के से भरे 150 बोरों के नीचे छिपाकर ले जाई जा रही थी। पुलिस ने मामले में दिलावरपुर पुथा जिला तरनतारन पंजाब निवासी वकील सिंह पुत्र पालसिंह जट को गिरफ्तार किया था। वहीं, जिला राजकोट गुजरात निवासी धवल सावलिया पुत्र रसिक भाई पटेल सावलिया फरार चल रहा था। तीन महीने बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें