फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RBSE 12th Result 2026: नारेहड़ा की बेटियों ने किया कमाल, अंजली ने हासिल किए 95.80% अंक तो अंजू को मिले 91.60%

Tue, 31 Mar 2026 03:07 PM IST
कोटपुतली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़

सार

Rajasthan 12th Result 2026: कोटपूतली-बहरोड़ के नारेहड़ा की अंजली कला संकाय में 95.80 प्रतिशत अंक लाकर सेंटर में अव्वल आईं, जबकि अंजू बासनीवाल ने 91.60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। दोनों छात्राओं का लक्ष्य UPSC पास कर आईएएस बनना है, जिससे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
नारेहड़ा की अंजली और अंजू ने दिखाया दम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटपूतली-बहरोड़ के नारेहड़ा कस्बे की बेटियों ने एक बार फिर अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। न्यू गार्डन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नारेहड़ा की छात्रा अंजली कला वर्ग में 95.80 प्रतिशत अंक हासिल कर सेंटर में अव्वल आई हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन




 
अंजू बासनीवाल ने भी दिखाया उत्कृष्ट प्रदर्शन
इसी क्रम में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, नारेहड़ा की छात्रा अंजू बासनीवाल ने 91.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। दोनों छात्राओं की उपलब्धि यह दर्शाती है कि ग्रामीण क्षेत्रों की बेटियां भी अवसर मिलने पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने में सक्षम हैं।

पढ़ें- RBSE 12th Arts Results 2026: नतीजों से 11 दिन पहले हो गई थी मौत, श्रीगंगानगर की निकिता ने हासिल किए 93.80% अंक
विज्ञापन
विज्ञापन

 
UPSC के जरिए आईएएस बनने का सपना
अंजली और अंजू दोनों का लक्ष्य भविष्य में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा पास कर आईएएस अधिकारी बनना है। छात्राओं की इस सफलता पर विद्यालय परिवार और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई दी है। प्रधानाचार्य लक्ष्मण सिंह, अलकेश लखेरा, सुशीला बासनीवाल, संजय जोशी, महेश सिंह, संयम बासनीवाल और सुनील कुमार बासनीवाल सहित अन्य लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और इसे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें