फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: कोटपूतली-बहरोड़ में नए एसपी सतवीर सिंह ने संभाला कार्यभार,पुलिसिंग में सुधार के दिए निर्देश

Tue, 17 Mar 2026 09:31 AM IST
Ashutosh Pratap Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़

सार

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नए पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह ने सोमवार सुबह जिला पुलिस मुख्यालय में विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण किया। उनका स्वागत पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने गार्ड ऑफ ऑनर के साथ किया।
विज्ञापन
एसपी सत्यवीर सिंह ने किया पदभार ग्रहण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नये पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह ने सोमवार सुबह लगभग 10 बजे पूतली रोड स्थित जिला पुलिस मुख्यालय में विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण किया। एसपी कार्यालय पहुंचने पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पुलिस टुकड़ी ने नए पुलिस कप्तान को गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया। इस दौरान निवर्तमान पुलिस अधीक्षक और हाल ही में डीआईजी पद पर पदोन्नत हुए देवेन्द्र कुमार बिश्नोई ने सतवीर सिंह को औपचारिक रूप से कार्यभार सौंपा और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
विज्ञापन


सतवीर सिंह का स्थानांतरण और देवेन्द्र बिश्नोई का नए पद पर तबादला

राज्य सरकार द्वारा शुक्रवार देर रात जारी 64 आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची में सतवीर सिंह को पुलिस अधीक्षक इंटेलिजेंस, पुलिस मुख्यालय जयपुर से कोटपूतली-बहरोड़ जिले के पुलिस अधीक्षक पद पर स्थानांतरित किया गया। वहीं, यहां कार्यरत एसपी देवेन्द्र कुमार बिश्नोई, जिन्हें एक जनवरी 2026 को डीआईजी पद पर पदोन्नति मिली थी, का स्थानांतरण जोधपुर आरपीटीसी में उप महानिरीक्षक के पद पर किया गया है।

जिले में कानून व्यवस्था और प्राथमिकताएं

कार्यभार ग्रहण करने के बाद एसपी सतवीर सिंह ने जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर कानून व्यवस्था को लेकर प्राथमिकताओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि जिले में प्रभावी कानून व्यवस्था बनाए रखना और जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर होने वाले सड़क हादसों में कमी लाना उनकी प्रमुख प्राथमिकता होगी।
विज्ञापन


सतवीर सिंह का अनुभव और करियर

मूलतः झुंझुनूं जिले के निवासी सतवीर सिंह वर्ष 1998 में आरपीएस सेवा में भर्ती हुए थे और वर्ष 2015 में पदोन्नत होकर आईपीएस बने। इससे पहले वे जयपुर ग्रामीण में एएसपी मुख्यालय तथा जिला यातायात शाखा के प्रभारी के रूप में कार्य कर चुके हैं। नवगठित कोटपूतली-बहरोड़ जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खंड कोटपूतली के रूप में कार्य करते हुए उन्हें क्षेत्र की कानून व्यवस्था का भी अनुभव है।

ये भी पढ़ें:  पटना में बालू माफियाओं का पुलिस पर हमला, जवाब में कई राउंड फायरिंग; इलाके में मचा हड़कंप

पुलिसिंग में सुधार और निर्देश

एसपी सतवीर सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुलिसिंग को अनुशासित, संवेदनशील और जवाबदेह बनाया जाए। उन्होंने महिला और बालिका सुरक्षा, साइबर अपराध पर नियंत्रण, संगठित अपराध और हिस्ट्रीशीटरों पर प्रभावी कार्रवाई पर जोर दिया। साथ ही थानों की कार्यशैली में पारदर्शिता लाने और जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर विश्वास आधारित पुलिसिंग को बढ़ावा देने की बात कही।
विज्ञापन


सुरक्षा व्यवस्था और अपराध नियंत्रण

सतवीर सिंह ने कहा कि सीमावर्ती जिले में नाकाबंदी और गश्त की व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि हार्डकोर अपराधियों और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि जिले में कानून व्यवस्था मजबूत रहे और आमजन को सुरक्षित वातावरण मिल सके।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें