फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RBSE 10th Result 2026: कोटपूतली-बहरोड़ के कुश ने हासिल किए 99.33% अंक, जिले और परिजनों का नाम किया रोशन

Tue, 24 Mar 2026 09:09 PM IST
कोटपुतली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़

सार

Rajasthan 10th Result 2026: कोटपूतली-बहरोड़ के कुश अग्रवाल ने 10वीं में 99.33 प्रतिशत अंक हासिल कर मेरिट में स्थान पाया। नियमित पढ़ाई, अनुशासन और समय प्रबंधन को सफलता का आधार बताया। परिवार और स्कूल में खुशी का माहौल है, उनकी उपलब्धि प्रेरणादायक बनी।
विज्ञापन
परिजनों के साथ छात्र कुश अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नारायणपुर कस्बे के तलुंडी मोहल्ले निवासी कुश अग्रवाल ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा के परिणाम में शानदार प्रदर्शन करते हुए 99.33 प्रतिशत अंक हासिल कर मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया है। कुश की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे कस्बे और विद्यालय में हर्ष का माहौल है।

विज्ञापन


कुश अग्रवाल एक निजी स्कूल के मेधावी छात्र हैं। शुरू से ही पढ़ाई में रुचि रखने वाले कुश ने नियमित अध्ययन, अनुशासन और मेहनत के बल पर यह सफलता हासिल की है। उन्होंने परीक्षा की तैयारी के दौरान समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया और कठिन विषयों पर अतिरिक्त अभ्यास किया।

कुश के पिता नवीन अग्रवाल स्थानीय स्तर पर एक सफल व्यवसायी हैं और कैन्टीन का संचालन करते हैं, जबकि उनकी माता गृहिणी हैं। बेटे की इस सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। परिजनों, रिश्तेदारों और परिचितों द्वारा कुश को बधाइयों का सिलसिला लगातार जारी है।
विज्ञापन


पढ़ें- RBSE 10th Result 2026: बीकानेर के भुवन ने 99.17% अंक के साथ दिखाई प्रतिभा, तीन विषयों में शत-प्रतिशत हासिल

कुश ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के सहयोग, शिक्षकों के मार्गदर्शन और स्वयं की मेहनत को दिया है। उनका कहना है कि नियमित पढ़ाई, सकारात्मक सोच और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही सफलता की कुंजी है। कुश आगे चलकर उच्च शिक्षा प्राप्त कर देश के लिए कुछ बेहतर करने का सपना रखते हैं।
विज्ञापन


विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने भी कुश की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया है। स्कूल प्रशासन का कहना है कि कुश ने अपनी लगन और मेहनत से यह साबित कर दिया है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और प्रयास सच्चे हों, तो सफलता निश्चित रूप से मिलती है।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें