फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: भिवाड़ी में पेपर कंपनी में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी; कई किलोमीटर दूर से दिखीं लपटें और धुआं

Sun, 03 May 2026 04:36 PM IST
कोटपुतली ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़/भिवाड़ी

सार

Khairthal-Tijara News: खैरथल-तिजारा के भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में रविवार दोपहर एक पेपर कंपनी में भीषण आग लग गई। आग ने तेजी से पूरी फैक्टरी को चपेट में ले लिया। मौके पर दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। फिलहाल जनहानि की कोई सूचना नहीं है, राहत कार्य जारी है।
विज्ञापन
भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र की पेपर कंपनी में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खैरथल-तिजारा जिले के भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में रविवार दोपहर एक पेपर कोट (पेपर प्रोसेसिंग) कंपनी में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में उसने पूरी फैक्टरी परिसर को अपनी चपेट में ले लिया। दूर-दूर तक उठते काले धुएं के गुबार और आसमान छूती लपटों को देखकर आसपास के उद्योगों में काम कर रहे कर्मचारी और स्थानीय लोग दहशत में आ गए।

विज्ञापन




प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगते ही कंपनी परिसर में अफरातफरी मच गई और कर्मचारी तत्काल बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागे। आग की लपटें इतनी ऊंची थीं कि कई किलोमीटर दूर से भी धुआं साफ नजर आ रहा था। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।
विज्ञापन




घटनास्थल पर दमकल विभाग की करीब आधा दर्जन गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं। हालांकि भीषण गर्मी और आग की तीव्रता के कारण दमकलकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। आग इतनी विकराल है कि लगातार पानी की बौछारों के बावजूद उस पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है। दमकलकर्मी आग पर नियंत्रण पाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन




पढ़ें- Rajasthan Weather Update: प्रदेश में तेज आंधी-बारिश का दौर, गर्मी से मिली राहत, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

प्रशासन ने एहतियात के तौर पर आसपास के क्षेत्र को खाली करा लिया है ताकि किसी प्रकार की जनहानि न हो। साथ ही आसपास की फैक्टरियों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, जिससे स्थिति पर नजर रखी जा सके और भीड़ को नियंत्रित किया जा सके।



फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक आशंका शॉर्ट सर्किट की जताई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही वास्तविक कारणों की जांच की जाएगी। गनीमत रही कि समय रहते कर्मचारियों को बाहर निकाल लिया गया, जिससे किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें