फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटपूतली: नामांकन वापसी के बाद सजा चुनावी रण, 60 वार्डों में 428 प्रत्याशियों के बीच होगा महामुकाबला

Fri, 04 Sep 2026 03:51 PM IST
कोटपुतली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली

सार

कोटपूतली नगर परिषद चुनाव में नामांकन वापसी के बाद अब 60 वार्डों की तस्वीर साफ हो गई है। कुल 428 प्रत्याशी मैदान में हैं, जबकि वार्ड 34 और 35 में सबसे ज्यादा 17-17 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। शुक्रवार को चुनाव चिह्न मिलने के बाद प्रचार तेज होगा।
विज्ञापन
नगर परिषद कार्यालय, कोटपूतली
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगरीय निकाय चुनाव-2026 के तहत नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कोटपूतली नगर परिषद का चुनावी मुकाबला अब पूरी तरह साफ हो गया है। शहर के 60 वार्डों में अब कुल 428 प्रत्याशी मैदान में हैं। नामांकन वापसी के अंतिम दिन गुरुवार को 138 प्रत्याशियों के नाम वापस लेने के बाद पूरी तस्वीर स्पष्ट हो गई। अब शुक्रवार को चुनाव चिह्न आवंटित होने के साथ ही प्रचार अभियान भी तेज हो जाएगा।
विज्ञापन


60 वार्डों से 428 प्रत्याशी मैदान में
नगर परिषद के 60 वार्डों के लिए नामांकन प्रक्रिया के दौरान कुल 666 प्रत्याशियों ने 834 नामांकन पत्र दाखिल किए थे। जांच के दौरान 186 नामांकन पत्र निरस्त कर दिए गए, जबकि 648 नामांकन पत्र वैध पाए गए। इसके बाद 566 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। गुरुवार को नामांकन वापसी के बाद 138 प्रत्याशियों के हटने से अब 428 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे।

वार्ड 34 और 35 में सबसे ज्यादा प्रत्याशी
इस बार वार्ड नंबर 34 और 35 चुनाव के हॉट स्पॉट बने हुए हैं। दोनों वार्डों में 17-17 प्रत्याशी मैदान में हैं। प्रत्याशियों की संख्या अधिक होने के कारण इन दोनों वार्डों में मतदान के लिए दो-दो ईवीएम का इस्तेमाल करना होगा। यहां मुकाबला बहुकोणीय होने से चुनाव परिणाम भी दिलचस्प रहने की संभावना है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून: आज-कल पूर्वी हिस्से में तेज बारिश का अलर्ट, 6 सितंबर तक जारी रहेगा दौर

कांग्रेस-भाजपा के समीकरण भी बदले
प्रमुख राजनीतिक दलों की बात करें तो कांग्रेस के 57 और भाजपा के 54 अधिकृत प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वार्ड नंबर 34 से कांग्रेस प्रत्याशी भगवान सहाय का नामांकन तकनीकी कारणों से निरस्त हो गया। वहीं, वार्ड नंबर 32 से कांग्रेस प्रत्याशी हंसा सैनी ने अपना नामांकन वापस ले लिया, जिससे पार्टी के चुनावी समीकरण प्रभावित हुए हैं। कई वार्डों में भाजपा और कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों के सामने इन्हीं दलों से जुड़े बागी और मजबूत निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में हैं। ऐसे में बागी प्रत्याशी दोनों प्रमुख दलों के अधिकृत उम्मीदवारों के लिए चुनौती बन सकते हैं।

चुनाव चिह्न मिलते ही तेज होगा प्रचार
शुक्रवार को निर्दलीय प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। इसके बाद प्रत्याशी विधिवत रूप से अपने प्रचार अभियान को तेज करेंगे। शहर के गली-मोहल्लों में पहले से जनसंपर्क और बैठकों का दौर चल रहा है। अब प्रत्याशी घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से संपर्क साधेंगे।
विज्ञापन


आने वाले दिनों में जातीय समीकरण, व्यक्तिगत जनाधार, स्थानीय मुद्दे, पार्टी संगठन और बागी प्रत्याशियों की भूमिका चुनावी नतीजों पर असर डाल सकती है। नामांकन वापसी के बाद अब कोटपूतली के सभी 60 वार्डों में मुकाबले की तस्वीर साफ हो चुकी है और चुनावी माहौल और गर्माने की उम्मीद है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें