फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: ड्यूटी पर तैनात जवान को आया हार्ट अटैक, थम गईं सांसें; सैन्य सम्मान के साथ हुई अंतिम विदाई

Wed, 08 Apr 2026 12:14 PM IST
कोटपुतली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़

सार

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के हरसौरा थाना क्षेत्र के दामोदर का बास गांव निवासी 38 वर्षीय नायक गोवर्धन गुर्जर का ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से निधन हो गया। हाल ही में जवान छुट्टी पूरी करके ड्यूटी लौटा था।
विज्ञापन
सैन्य सम्मान के साथ हुई नायक गोवर्धन गुर्जर की अंतिम विदाई - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के हरसौरा थाना क्षेत्र स्थित दामोदर का बास गांव के निवासी नायक गोवर्धन गुर्जर का सोमवार को ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मंगलवार की दोपहर करीब 3:30 बजे उनका पार्थिव शरीर हमीरपुर पहुंचा, जहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ करीब 6 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन


सैन्य सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर जब उनके पैतृक गांव पहुंचा तो माहौल गमगीन हो गया। हर आंख नम थी और हर जुबान पर “भारत माता की जय” और “गोवर्धन गुर्जर अमर रहें” के नारे गूंज रहे थे। पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान बड़े बेटे अंकित ने मुखाग्नि दी।

मात्र 38 वर्ष के थे गोवर्धन
गोवर्धन गुर्जर साल 2008 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे और वर्तमान में 2 गार्ड्स बटालियन हिसार में तैनात थे। सिर्फ 38 वर्ष की उम्र में उनकी मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि वह एक महीने की सामान्य छुट्टी बिताकर शनिवार को ही ड्यूटी पर लौटे थे, लेकिन ड्यूटी पर लौटने के महज तीन दिन बाद ही उनका असामयिक निधन हो गया, जिससे परिवार और गांव के लोग स्तब्ध हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- ड्यूटी पर तैनात जवान को आया हार्ट अटैक, थम गईं सांसें; सैन्य सम्मान के साथ हुई अंतिम विदाई
विज्ञापन


परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
पार्थिव शरीर को देखकर पत्नी कला देवी बेसुध हो गईं। बेटी मोना का रो-रोकर बुरा हाल था। वह बार-बार "पापा" पुकार रही थी और कह रही थी, “आप ऐसे वापस आएंगे।” इसी प्रकार मां अणची देवी भी अपने बेटे के वियोग में बार-बार विलाप करती रहीं। वह कहती रहीं, “मेरा लाल मुझे छोड़कर कहां चला गया।”

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें