फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotputli-Behror News: बहरोड़ जिला अस्पताल में मधुमक्खियों का हमला; 10 ज्यादा लोग घायल, दो की हालत गंभीर

Mon, 06 Apr 2026 06:14 PM IST
कोटपुतली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़

सार

Kotputli-Behror News: बहरोड़ के जिला अस्पताल में अचानक मधुमक्खियों के हमले से अफरातफरी मच गई। दस से ज्यादा लोग घायल हुए, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। एक दिव्यांग महिला पर सैकड़ों तो मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। घायलों का इलाज जारी है, जबकि गंभीर मरीजों को रेफर किया गया।
विज्ञापन
अस्पताल परिसर में मधुमक्खियों के हमले में कई घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहरोड़ के जिला अस्पताल में सोमवार दोपहर उस समय अफरातफरी मच गई, जब अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने मरीजों और उनके परिजनों पर हमला कर दिया। घटना इतनी अचानक हुई कि अस्पताल परिसर में मौजूद लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। कुछ समय के लिए अस्पताल में भगदड़ जैसे हालात बन गए।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, अस्पताल के सामने स्थित गणेश मंदिर के पास एक बड़े पेड़ पर मधुमक्खियों का छत्ता लगा हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि किसी वजह से मधुमक्खियां भड़क उठीं और झुंड के रूप में अस्पताल परिसर की ओर आ गईं। इसके बाद उन्होंने वहां मौजूद लोगों पर हमला कर दिया।

इस हमले में 10 से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में एक दिव्यांग महिला अनीता भी शामिल है, जो गले के दर्द का इलाज कराने अस्पताल आई थी। अचानक हुए हमले में उस पर सैकड़ों मधुमक्खियों ने हमला कर दिया, जिससे उसके चेहरे और हाथों पर कई डंक लगे। हालत बिगड़ने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


अन्य घायलों में संजय गोठवाल (50), प्रमोद कुमार (43), निकिता (15), रतन धानका (60), नर्सिंग ऑफिसर सुबेश यादव और संजय यादव (42) सहित कई लोग शामिल हैं। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। अधिकांश घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि गंभीर रूप से घायल मरीजों का इलाज जारी है।

पढ़ें- सीकर में भीषण हादसा: बोलेरो और बाइक की भिड़ंत में सगे भाइयों की मौत, वाहनों में लगी आग; सड़क पर लंबा जाम

घटना के बाद अस्पताल प्रशासन और स्टाफ ने तत्परता दिखाते हुए स्थिति को संभाला और घायलों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराया। वहीं, घटना से अस्पताल परिसर में कुछ समय तक दहशत का माहौल बना रहा।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि अस्पताल और आसपास के क्षेत्रों में लगे मधुमक्खियों के छत्तों को समय-समय पर हटाने की व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके और मरीजों व आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें