फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bansur News: खेत की तारबंदी विवाद को लेकर पिता-पुत्र पर हमला, दोनों गंभीर घायल

Wed, 01 Apr 2026 10:35 PM IST
कोटपुतली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बानसूर

सार

Bansur News: इंद्राडा गांव में खेत की तारबंदी को लेकर दो साल पुराने विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। रास्ते में बाइक रोककर पिता-पुत्र पर हमला किया गया, दोनों गंभीर घायल हुए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

विज्ञापन
खेत की तारबंदी को लेकर दो पक्ष भिड़े - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बानसूर के बास दयाल थाना क्षेत्र के इंद्राडा गांव में मंगलवार देर रात दो पक्षों के बीच चल रहे पुराने विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। खेत में तारबंदी को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद के चलते एक पक्ष के पिता-पुत्र पर हमला कर दिया गया, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही बास दयाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, इंद्राडा गांव में दो पक्षों के बीच पिछले करीब दो वर्षों से खेत की तारबंदी को लेकर विवाद चल रहा था। मंगलवार रात इसी विवाद के चलते दूसरे पक्ष के लोगों ने रास्ते में बाइक रोककर पिता-पुत्र के साथ मारपीट कर दी। हमले में दोनों के सिर पर गंभीर चोटें आईं।

पीड़ित पक्ष के राकेश मीणा ने बताया कि उनके पिता राजेंद्र मीणा दिल्ली से ड्यूटी कर घर लौट रहे थे। छोटे भाई सतीश मीणा उन्हें इंद्राडा बस स्टैंड से बाइक पर लेने गया था। जब दोनों वापस गांव की ओर लौट रहे थे, तभी रास्ते में मोहित, राहुल, अमन और उनके साथियों ने उनकी बाइक रुकवा ली और अचानक हमला कर दिया।
विज्ञापन


पढ़ें- 'नौकरी-मुआवजा बाद में, पहले मौत का बदला मौत': रिटायर्ड फौजी की हत्या पर छलका बेटी का दर्द, देखें वीडियो

राकेश के अनुसार, हमलावरों ने लाठी-डंडों से पिता-पुत्र को बुरी तरह पीटा, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल बानसूर उप जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए कोटपुतली रेफर कर दिया।
विज्ञापन


फिलहाल दोनों घायलों का इलाज कोटपुतली के अस्पताल में जारी है। उधर, बास दयाल थाना पुलिस ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली गई। मामले की जांच की जा रही है तथा आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें