फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotputli-Behror News: हथियार साफ करते वक्त चली गोली, पुलिसकर्मी घायल, मुंडावर थाने में मची अफरा-तफरी

Fri, 15 May 2026 07:10 PM IST
कोटपुतली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़

सार

मुंडावर थाने में हथियार की सफाई के दौरान अचानक गोली चलने से एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। घटना के बाद थाना परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जबकि घायल जवान को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के खैरथल में मुंडावर थाना परिसर में शुक्रवार को हथियार की सफाई के दौरान अचानक गोली चलने से एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। घटना के बाद थाना परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घायल पुलिसकर्मी को तुरंत उपचार के लिए बहरोड़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जया सिंह ने बताया कि मुंडावर थाने में तैनात पुलिसकर्मी हरपाल अपने हथियार की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक गोली चल गई, जिससे वे घायल हो गए। गोली की आवाज सुनते ही थाना परिसर में मौजूद अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और घायल हरपाल को संभालकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

घटना के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। अधिकारियों ने थाना परिसर का निरीक्षण कर यह जानने का प्रयास शुरू किया कि हथियार से गोली कैसे चली। फिलहाल पुलिस इसे प्राथमिक तौर पर हादसा मानकर जांच कर रही है, हालांकि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की पड़ताल जारी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajsamand News: गन्ने के खेत में मिले लेपर्ड के दो मासूम शावक, ग्रामीणों ने किया दुलार, रात में साथ ले गई मां

सूत्रों के अनुसार घटना के समय थाना परिसर में अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। गोली चलने के बाद कुछ देर के लिए वहां अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। बाद में अधिकारियों ने हालात को नियंत्रित किया और घायल पुलिसकर्मी को तत्काल अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में चिकित्सकों की टीम उनका उपचार कर रही है और उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

घटना के बाद पुलिस विभाग में भी चिंता का माहौल है। वरिष्ठ अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिसकर्मी के स्वास्थ्य की जानकारी ली। साथ ही थाना स्टाफ से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हथियार की सफाई के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं।
विज्ञापन


मुंडावर थाने में हुई इस घटना के बाद पुलिस विभाग में हथियारों की सुरक्षा और सावधानी को लेकर चर्चा तेज हो गई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें