फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटपूतली-बहरोड़: पंचायत चुनाव में कांग्रेस का दबदबा, चार पंचायत समितियों में बनी सबसे बड़ी पार्टी

Sat, 21 Nov 2026 09:41 AM IST
कोटपुतली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़

सार

कोटपूतली-बहरोड़ जिले की पंचायत समितियों के चुनाव परिणामों में कांग्रेस ने चार समितियों में सबसे ज्यादा सीटें हासिल की हैं। बहरोड़ और नीमराणा में निर्दलीय आगे रहे। पावटा में कांग्रेस को बढ़त मिली है। प्रधान और जिला प्रमुख के चुनाव 25 नवंबर से होंगे।

 

विज्ञापन
पंचायत समिति चुनाव में कांग्रेस का दबदबा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में पंचायत समिति चुनाव की मतगणना के बाद सामने आए परिणामों में कांग्रेस ने कई पंचायत समितियों में बेहतर प्रदर्शन किया है। वहीं, निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है। कोटपूतली, बानसूर, नारायणपुर और विराटनगर में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, जबकि बहरोड़ और नीमराणा में निर्दलीय प्रत्याशियों ने सबसे ज्यादा सीटें हासिल की हैं। पावटा पंचायत समिति में भी कांग्रेस ने बढ़त बनाई है, हालांकि यहां दो वार्डों के परिणाम अभी घोषित नहीं हुए हैं।

कोटपूतली में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी

विज्ञापन

कोटपूतली पंचायत समिति के सभी 17 वार्डों के परिणाम घोषित हो चुके हैं। इनमें कांग्रेस ने 8 वार्डों में जीत दर्ज की है। निर्दलीय प्रत्याशियों ने 7 और भाजपा ने 2 वार्डों में सफलता हासिल की है।

बहरोड़ और नीमराणा में निर्दलीयों का दबदबा
बहरोड़ पंचायत समिति के 15 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने 8 सीटों पर जीत दर्ज की है। कांग्रेस को 4 और भाजपा को 3 वार्डों में सफलता मिली है। नीमराणा पंचायत समिति के 21 वार्डों में भी निर्दलीय प्रत्याशियों का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा। यहां निर्दलीय प्रत्याशियों ने 9, भाजपा ने 7 और कांग्रेस ने 5 वार्डों में जीत हासिल की है।

बानसूर और नारायणपुर में कांग्रेस आगे

विज्ञापन

बानसूर पंचायत समिति के 27 वार्डों में कांग्रेस ने 11 सीटों पर जीत दर्ज की है। भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशियों को 8-8 वार्डों में सफलता मिली है। नारायणपुर पंचायत समिति के 17 वार्डों में कांग्रेस ने 8, निर्दलीय प्रत्याशियों ने 4, भाजपा ने 3 और आरएलपी ने 1 सीट पर जीत हासिल की है। यहां एक वार्ड का परिणाम अभी घोषित नहीं हुआ है।

विराटनगर में कांग्रेस का शानदार प्रदर्शन
विराटनगर पंचायत समिति के 15 वार्डों में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 सीटों पर जीत दर्ज की है। भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशियों को 2-2 वार्डों में सफलता मिली है।

पावटा में कांग्रेस ने बनाई बढ़त
पावटा पंचायत समिति के 19 वार्डों में अब तक घोषित परिणामों के अनुसार कांग्रेस ने 12 सीटों पर जीत दर्ज की है। निर्दलीय प्रत्याशियों को 3 और भाजपा को 2 वार्डों में सफलता मिली है। दो वार्डों के परिणाम अभी घोषित नहीं हुए हैं।

दो चरणों में हुआ था मतदान
कोटपूतली-बहरोड़ जिले में पंचायत समिति चुनाव दो चरणों में संपन्न हुए थे। दूसरे चरण में 28 अक्टूबर को कोटपूतली पंचायत समिति के 17, पावटा के 19, बानसूर के 27 और नारायणपुर के 17 वार्डों के लिए मतदान हुआ था। वहीं, तीसरे चरण में 3 नवंबर को नीमराणा पंचायत समिति के 21, विराटनगर के 15, बहरोड़ के 15 और मैड-कुंडला के 15 वार्डों में मतदान कराया गया था।

25 से 28 नवंबर तक होंगे जिला प्रमुख और प्रधान के चुनाव
मतगणना के बाद अब जिला प्रमुख, उप जिला प्रमुख, पंचायत समिति प्रधान और उप प्रधान के चुनाव की प्रक्रिया होगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 25 नवंबर को जिला प्रमुख, 26 नवंबर को उप जिला प्रमुख, 27 नवंबर को पंचायत समिति प्रधान और 28 नवंबर को उप प्रधान के चुनाव कराए जाएंगे। इन पदों के निर्वाचन में जिला परिषद और पंचायत समितियों के नवनिर्वाचित सदस्य मतदान करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें