फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotputli-Behror News: नीमराना में रोडवाल टोल प्लाजा पर बदमाशों का हमला, तोड़फोड़ के बाद हवाई फायरिंग करके भागे

Sat, 16 May 2026 03:24 PM IST
कोटपुतली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपुतली-बहरोड़

सार

रोडवाल टोल प्लाजा पर देर रात पहुंचे बदमाशों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट कर बूथ में तोड़फोड़ की और फायरिंग कर मौके से फरार हो गए। फायरिंग के बाद इलाके में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
तोड़फोड़ व फायरिंग की घटना सीसीटीवी में कैद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के नीमराना थाना क्षेत्र स्थित रोडवाल टोल प्लाजा पर शुक्रवार देर रात करीब आधा दर्जन बदमाशों ने हमला कर जमकर उत्पात मचाया। बदमाशों ने टोल बूथ में तोड़फोड़ की, कर्मचारियों के साथ मारपीट की और हवाई फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। घटना में दो टोल कर्मचारी घायल हो गए। पूरी वारदात टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार देर रात दो वाहनों में सवार होकर आए बदमाश अचानक रोडवाल टोल प्लाजा पहुंचे। वहां पहुंचते ही उन्होंने टोल कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर बदमाशों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट की और टोल बूथ के शीशों सहित अन्य सामान में तोड़फोड़ कर दी।

ये भी पढ़ें: Rajasthan IMD Alert: राजस्थान में गर्मी से राहत, कई शहरों का तापमान 40 डिग्री से नीचे; 18 मई से फिर बढ़ेगा पारा
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बदमाश काफी देर तक टोल प्लाजा पर हंगामा करते रहे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान हमलावरों ने हवाई फायरिंग भी की। गोली चलने की आवाज सुनते ही टोल प्लाजा पर मौजूद कर्मचारियों और राहगीरों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। जान बचाने के लिए कर्मचारी इधर-उधर भागते नजर आए। मारपीट में घायल हुए दो कर्मचारियों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

टोल प्रबंधन का आरोप है कि करीब एक सप्ताह पहले कुछ लोगों ने मंथली राशि की मांग की थी, जिसे मांग पूरी नहीं करने पर टोल प्लाजा को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई थी। आरोप है कि शुक्रवार रात वही लोग अपने साथियों के साथ पहुंचे और पूरी घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही नीमराना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें