फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: गांव में शादी की बासी रसमलाई खाने से 50 बच्चों समेत 75 लोग पहुंचे अस्पताल; स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Sat, 09 May 2026 09:18 AM IST
कोटपुतली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़

सार

Rajasthan: कोटपूतली-बहरोड़ के विराटनगर क्षेत्र स्थित ढाणी गैसकान गांव में शादी समारोह की बची हुई रसमलाई खाने से करीब 75 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए, जिनमें 50 स्कूली बच्चे शामिल हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और स्वास्थ्य विभाग मामले की जांच में जुट गया है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती बच्चे और बुजुर्ग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटपूतली-बहरोड़ के विराटनगर क्षेत्र के ढाणी गैसकान गांव में गुरुवार देर रात फूड पॉइजनिंग का बड़ा मामला सामने आया। गांव में शादी समारोह में बची हुई रसमलाई खाने से करीब 50 स्कूली बच्चों सहित लगभग 75 लोग बीमार हो गए। एक साथ बड़ी संख्या में लोगों की तबीयत बिगड़ने से गांव में अफरा-तफरी मच गई। बीमार लोगों को तत्काल शाहपुरा और आंतेला के अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

विज्ञापन


शादी की बची मिठाई बांटने के बाद बिगड़ी तबीयत
जानकारी के अनुसार गांव में हाल ही में आयोजित एक शादी समारोह में बची हुई रसमलाई को शुक्रवार सुबह स्कूली बच्चों और अन्य ग्रामीणों में बांटा गया था। मिठाई खाने के कुछ समय बाद बच्चों और ग्रामीणों को पेट दर्द, उल्टी, घबराहट और जी मिचलाने जैसी शिकायतें होने लगीं। धीरे-धीरे कई बच्चों की हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


निजी वाहनों और एंबुलेंस से पहुंचाए गए अस्पताल
ग्रामीणों ने आनन-फानन में निजी वाहनों और एंबुलेंस की मदद से बच्चों और अन्य बीमार लोगों को अस्पताल पहुंचाया। अस्पतालों में एक साथ बड़ी संख्या में मरीज पहुंचने पर चिकित्सा स्टाफ को अतिरिक्त व्यवस्थाएं करनी पड़ीं। डॉक्टरों ने सभी मरीजों का प्राथमिक उपचार शुरू किया और कई लोगों को निगरानी में रखा गया।

कई बच्चों को विशेष निगरानी में रखा गया
अस्पताल सूत्रों के अनुसार अधिकांश मरीजों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं, कुछ बच्चों को उल्टी और पेट दर्द की अधिक शिकायत होने पर विशेष निगरानी में रखा गया है।

स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीम गांव पहुंची तथा पूरे मामले की जानकारी जुटाई। स्वास्थ्य विभाग ने प्रारंभिक जांच में फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई है। विभागीय अधिकारियों ने रसमलाई के नमूने लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पाकिस्तान बॉर्डर पर तस्करों के खिलाफ एक्शन, 52 लाख का चिट्टा पकड़ाया; महिला समेत तीन गिरफ्तार 

बासी मिठाई खाने से बिगड़ी तबीयत की आशंका
ग्रामीणों का कहना है कि शादी समारोह की मिठाई काफी समय तक रखी हुई थी। आशंका जताई जा रही है कि खराब हो चुकी मिठाई खाने से लोगों की तबीयत बिगड़ी। घटना के बाद गांव में चिंता और दहशत का माहौल बना हुआ है। प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने और बासी खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करने की अपील की है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें