फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kota News: प्यार बना जंग का मैदान; पड़ोसी परिवार ने बरसाए लाठी-डंडे और तलवार, दर्ज हुआ केस

Sat, 11 Apr 2026 10:54 AM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

कोटा के रोजड़ी इलाके में प्रेम विवाह को लेकर दो परिवारों में हिंसक झड़प हो गई। इसमें लाठी-डंडे और तलवारों से हुए हमले में पति-पत्नी घायल हो गए। घटना को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दो पक्षों में हुई हिंसक झड़प - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटा जिले में प्रेम विवाह को लेकर दो परिवारों के बीच इतना विवाद बढ़ गया कि मामला हिंसक झड़प में बदल गया। लाठी-डंडों और तलवारों से हुए हमले में पति-पत्नी घायल हो गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, यह घटना 8 अप्रैल को कोटा के रोजड़ी इलाके की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद की शुरुआत प्रेम विवाह को लेकर हुई, जिसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पीड़िता तनीषा ने आरके पुरम थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया कि वह अपने परिवार के साथ घर में मौजूद थी, तभी पड़ोसी धीरज, उसके बेटे और अन्य लोग वहां पहुंचे और गाली-गलौज शुरू कर दी।

पीड़िता के पिता को लाठी-डंडों से पीटा
आरोप है कि हमलावरों ने पीड़िता के पिता को घर से खींचकर बाहर ले जाकर लाठी-डंडों से हमला किया। बचाव करने आई मां पर भी हमला किया गया। इस दौरान तलवार और लोहे के पाइप का भी इस्तेमाल किया गया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल में भर्ती हैं। बताया जा रहा है कि पीड़िता के भाई विशाल ने धीरज की बेटी से 24 मार्च को प्रेम विवाह किया था, जिसके बाद दोनों परिवारों में तनाव बढ़ गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 795 किलो विस्फोटक बरामद; दो गिरफ्तार
विज्ञापन


आरके पुरम थाना एएसआई खेमचंद के अनुसार, दोनों युवक-युवती बालिग हैं और उन्होंने स्वेच्छा से विवाह किया है। पहले भी दोनों पक्षों को शांति बनाए रखने के लिए पाबंद किया गया था, लेकिन इसके बावजूद हिंसक झड़प हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें