फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: महंत हत्याकांड में आरोपियों को गिरफ्तार कर कोटा पहुंची पुलिस, कोर्ट ने रिमांड पर भेजा

Sat, 13 Jun 2026 07:32 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

महंत देवानंद महाराज की हत्या के मामले में गोवा भाग रहे हत्यारे और उसकी पत्नी समेत एक अन्य आरोपी को लेकर पुलिस कोटा पहुंची। आज अदालत में पेश किए गए इन आरोपियों को कोर्ट ने पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में महंत के हत्यारे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चन्द्रेसल मठ के महंत देवानंद महाराज की निर्मम हत्या के मामले में कोटा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने महाराष्ट्र के पुणे जिले से मुख्य आरोपियों समेत अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में एक बाल अपचारी को भी निरुद्ध किया गया है। इससे पहले पुलिस हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता अधिवक्ता और एक बदमाश को गिरफ्तार कर चुकी है, जो फिलहाल पुलिस रिमांड पर हैं।

विज्ञापन


शहर पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने बताया कि 5 जून की रात चन्द्रेसल मठ के महंत देवानंद महाराज की धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड के छह दिन बाद पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता अधिवक्ता संतोष कुमार आर्य और एक बदमाश पुष्पेंद्र को गिरफ्तार किया था।

जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि अन्य आरोपी गोवा की ओर फरार हो गए हैं। इसके बाद कोटा पुलिस ने महाराष्ट्र पुलिस से संपर्क कर संयुक्त कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने करीब 2000 किलोमीटर तक आरोपियों का पीछा कर महाराष्ट्र के पुणे जिले के दौंड रेलवे स्टेशन के पास उन्हें डिटेन कर लिया। इसके बाद मुख्य आरोपी आदित्य वर्मा, उसकी पत्नी मिकल जॉर्ज और अंकित बैरवा को गिरफ्तार कर लिया गया। एक बाल अपचारी को भी निरुद्ध किया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बीकानेर-कोटा प्रसूता प्रकरण: कई महिलाएं अब भी गंभीर, दवाओं की जांच रिपोर्ट का इंतजार

एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि मुख्य आरोपी आदित्य वर्मा अपनी पत्नी और अन्य साथियों के साथ जयपुर से दिल्ली पहुंचा था। इसके बाद सभी आरोपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से महाराष्ट्र और गोवा की ओर फरार होने की कोशिश कर रहे थे। तकनीकी निगरानी और लोकेशन ट्रैकिंग के आधार पर पुलिस ने उनकी गतिविधियों पर नजर रखी और आखिरकार उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महंत की हत्या के पीछे मठ की बेशकीमती जमीन और बैंक खातों में जमा करोड़ों रुपये प्रमुख वजह हो सकते हैं। पुलिस अब तक इस हत्याकांड में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि एक बाल अपचारी को निरुद्ध किया गया है।
विज्ञापन


मुख्य आरोपी आदित्य वर्मा और उसके साथी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। वहीं आदित्य की पत्नी मिकल जॉर्ज को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और हत्याकांड से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें