फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटा: खेत के ट्रांसफार्मर को लेकर हुआ विवाद, फावड़े और सरिए से हमला कर किसान की हत्या, छह आरोपी गिरफ्तार

Wed, 04 Nov 2026 09:14 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

कोटा के मोडक थाना क्षेत्र के तेलियाखेड़ी गांव में खेत के ट्रांसफार्मर को लेकर हुए विवाद में किसान सुरेश चंद अहीर की हत्या कर दी गई। पुलिस ने किसान और उसकी पत्नी पर हमला करने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के कोटा जिले के मोडक थाना क्षेत्र में किसान की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। खेत में लगे ट्रांसफार्मर को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया था। आरोपियों ने किसान पर फावड़े और सरिए से जानलेवा हमला किया था, जिसमें उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

कोटा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर ने बताया कि मोडक थाना क्षेत्र के तेलियाखेड़ी गांव में खेत में लगे ट्रांसफार्मर को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने किसान सुरेश चंद अहीर और उसकी पत्नी शम्बूबाई पर फावड़े और सरिए से हमला कर दिया। हमले में किसान सुरेश चंद की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन


पढे़ं:  दो लाख की रिश्वत मांगने वाला ईपीएफओ अधिकारी एसीबी के ट्रैप में, एक लाख रुपये लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपियों की तलाश में कार्रवाई की। पुलिस ने हत्या के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनीष, नरेश, दिनेश, ललित, जयप्रकाश और मुकुट बिहारी के रूप में हुई है। सभी आरोपी तेलियाखेड़ी गांव के निवासी हैं।

पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर लिया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। रिमांड के दौरान वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियारों और घटना के पूरे घटनाक्रम के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि खेत में लगे ट्रांसफार्मर को लेकर शुरू हुआ विवाद किसान की हत्या तक कैसे पहुंचा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें