फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KOTA NEWS : कोटा-झालावाड़ स्टेशन पर बिना टिकट यात्रियों पर कार्रवाई, वसूला गया जुर्माना

Sat, 29 Nov 2025 06:28 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क अमर उजाला कोटा

सार

निरीक्षण के दौरान बिना टिकट यात्रा करते पाए गए यात्रियों से नियम अनुसार जुर्माना वसूला गया। साथ ही एक अवैध वेंडर को भी पकड़ा गया। यह कार्रवाई मंडल द्वारा चलाई जा रही सघन टिकट चेकिंग नीति का हिस्सा रही
विज्ञापन
बिना टिकट यात्रा करने वालों पर की गई कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटा रेल मंडल में यात्री सुविधा, अनुशासन और सुरक्षित यात्रा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कोटा मंडल में टिकट निरीक्षण अभियान निरंतर संचालित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में ट्रेन संख्या 22998 श्रीगंगानगर-झालावाड़ सिटी एक्सप्रेस में कोटा से झालावाड़ सिटी तक औचक टिकट जांच की गई। निरीक्षण के दौरान बिना टिकट यात्रा करते पाए गए यात्रियों से नियम अनुसार जुर्माना वसूला गया। साथ ही निरीक्षण के दौरान एक अवैध वेंडर को भी पकड़ा गया। 
विज्ञापन

ये भी पढ़ें:स्कूली छात्रों को डिफेंस ट्रेनिंग देने पर बातचीत, मदन दिलावर से मिलने पहुंचे सैन्य अधिकारी

वहीं निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कुछ मासिक सत्र टिकट (एम.एस.टी.) धारक यात्री सामान्य श्रेणी के स्थान पर आरक्षित श्रेणी के डिब्बों में यात्रा कर रहे थे। इस पर यात्रियों को समझाया गया कि एम.एस.टी. के अनुसार यात्रा केवल सामान्य श्रेणी में की जानी चाहिए। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि यात्रियों की सुविधा एवं अनुशासन बनाए रखने के लिए भविष्य में भी ऐसे औचक निरीक्षण अभियान जारी रहेंगे, ताकि सुरक्षित, सुचारु एवं नियमबद्ध यात्रा व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन


कोहरे के मौसम में रेलगाड़ियों के सुरक्षित एवं सुचारू संचालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कोटा मंडल में 15 दिवसीय विशेष सुरक्षा अभियान प्रारंभ किया गया है। इस अभियान में कोटा मंडल के लोको पायलट, सहायक लोको पायलट एवं ट्रेन संचालन से जुड़े सभी कर्मचारी सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि कोटा मंडल में यात्रा एवं मालगाड़ियों हेतु पर्याप्त संख्या में फॉग सेफ डिवाइस उपलब्ध कराए गए हैं। लोकोमोटिव पर लगाए गए सुरक्षा उपकरणों की कार्यशील स्थिति का परीक्षण किया जा रहा है। इसके साथ ही संबंधित कर्मचारियों को कोहरे के दौरान रेल संचालन से जुड़े नियम, सावधानियाँ एवं सुरक्षा मानकों के संबंध में प्रशिक्षण, जागरूकता एवं काउंसिलिंग प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन


सुरक्षा मानकों को और अधिक सुदृढ़ बनाते हुए कोटा मंडल के सभी प्रमुख स्टेशनों पर डेटोनेटर(पटाखे) की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। विजिबिलिटी टेस्ट ऑब्जेक्ट के माध्यम से संकेतों की दृश्यता एवं तकनीकी स्थिति की नियमित जांच की व्यवस्था की गई है, ताकि स्टेशन मास्टर एवं सहायक स्टेशन मास्टर समय रहते लोको पायलटों को सिग्नल व्यवस्था एवं आवश्यक चेतावनियों से अवगत कराते रहें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें