फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kota News: वेटिंग टिकट से मिलेगी राहत, सांगानेर से पुणे के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, 19 दिसंबर से होगा संचालन

Thu, 11 Dec 2025 04:12 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

लंबी दूरी की ट्रेनों में बढ़ती वेटिंग लिस्ट को देखते हुए रेलवे ने 19 दिसंबर से 3 जनवरी के बीच जयपुर के सांगानेर से पुणे तक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन कोटा होकर चलेगी और दोनों दिशाओं में तीन फेरे लगाएगी। कई प्रमुख स्टेशनों पर इसका ठहराव रहेगा।
विज्ञापन
स्पेशल ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटा रेल मंडल से होकर गुजरने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट बढ़ने से यात्रियों को समय पर रिजर्वेशन नहीं मिल पा रहा है। इसी को देखते हुए रेलवे प्रशास ने जयपुर से पुणे के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेन जयपुर के सांगानेर स्टेशन से रवाना होगी, जोकि कोटा रेलवे स्टेशन से होकर गजुरेगी और महाराष्ट्र के पुणे रेलवे स्टेशन तक जाएगी। इस ट्रेन के चलने के बाद राजस्थान से मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। रेलवे प्रशासन के मुताबिक ये ट्रेन अपनी दोनों दिशाओं ने 3-3 फेरे पूरे करेगी।
विज्ञापन


यह स्पेशल ट्रेन 19 दिसंबर 3 जनवरी के बीच चलाई जाएगी। जिसमें यात्रा करने के लिए बुकिंग शुरू हो गई है। इस ट्रेन का कोटा रेल मंडल के भवानीमंडी, रामगंजमंडी, कोटा और सवाई माधोपुर स्टेशन पर ठहराव होगा। कोटा रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि ट्रेन नंबर 01405 पुणे सांगानेर वीकली स्पेशल ट्रेन 19 और 26 दिसंबर और 2 जनवरी को पुणे से संचालित होगी। इसमें हर शुक्रवार को सुबह 9 बजकर 45 पर पुणे से रवाना होगी। इसके बाद शनिवार सुबह करीब 2 बजकर 45 बजे यह कोटा जंक्शन पहुंचेगी। इसके बाद सुबह 6 बजक 45 बजे यह जयपुर के सांगानेर पहुंच जाएगी।

ये भी पढ़ें- दूसरे दिन भी हालात तनावपूर्ण, बवाल के डर से 30 परिवारों ने घर छोड़ा; किसानों ने क्या चेतावनी दी?
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, वापसी में ट्रेन नंबर 01406 सांगानेर पुणे वीकली स्पेशल ट्रेन 20 और 27 दिसंबर और 3 जनवरी को जयपुर के सांगानेर स्टेशन से चलेगी। यह ट्रेन शनिवार सुबह 11 बजकर 35 बजे रवाना होगी। इसके बाद दोपहर 3 बजकर 10 बजे कोटा पहुंचेगी। वहीं, अगले दिन सुबह 9 बजकर 30 बजे पहुंच जाएगी। इस ट्रेन में चार जनरल, आठ स्लीपर और चार थर्ड एसी के कोच लगाए गए हैं। वहीं ट्रेन का अपनी दोनों दिशाओं में कल्याण, भिवंडी रोड, वसई रोड, पालघर, वापी, वलसाड, सूरत, अंकलेश्वर, वडोदरा, रतलाम, भवानी मंडी रामगंज मंडी व सवाई माधोपुर पर स्टॉपेज रहेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें