फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kota News: विश्वस्तरीय तर्ज की सुविधा के साथ डकनिया रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास, 83 फीसदी काम पूरा

Mon, 21 Jul 2025 09:15 AM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक पर स्थित कोटा मंडल के डकनिया तलाव रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास 111.18 करोड़ की लागत से हो रहा है। स्टेशन का 83% निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और इसे सितंबर 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य है। विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त स्टेशन के शुरू होने पर कई ट्रेनों का ठहराव संभव होगा।
विज्ञापन
डकनिया रेलवे स्टेशन का हो रहा पुनर्विकास। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक पर कोटा रेल मंडल का डकनिया तलाब रेलवे स्टेशन एक महत्वपूर्ण स्टेशन माना जाता है। डकनिया तलाव स्टेशन को पुनर्विकसित करने का कार्य 111.18 करोड़ की लागत किया जा रहा है। वर्तमान में डकनिया स्टेशन का निर्माण कार्य 83 फीसदी तक पूरा हो चुका है। जिसे सितम्बर, 2025 से पहले पूर्ण करने का लक्ष्य है। इस स्टेशन को विश्वस्तरिय तर्ज पर अत्याधुनिक सुविधा के साथ तैयार किया जा रहा है। जिसका पुनर्विकास पूरा होने के बाद इस स्टेशन को जनता को समर्पित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


डकनिया रेलवे स्टेशन पर 4860 वर्गमीटर क्षेत्रफल वाले फ्रंट साइड स्टेशन भवन का निर्माण हो रहा है। भूतल पर प्रस्थान और आगमन ब्लॉक, टिकट काउंटर, प्रतीक्षालय, क्लॉक रूम, वीआईपी लाउंज, कार्यालयों की सुविधा है। पहली मंजिल में प्रतीक्षालय (सामान्य और महिलाएं), डोरमेट्री, भोजनालय, बजट होटल, शिशु आहार कक्ष, कियोस्क हैं। वहीं दो नए यात्री प्लेटफार्म का निर्माण और मौजूदा प्लेटफार्म (10 से 12मी) का चैड़ीकरण किया जा रहा है। डकनिया तलाव स्टेशन को पुनर्विकसित करने के लिए स्टेशन डिजाइन के मानक तत्वों को ध्यान में रखते हुए तीव्रता से कार्य किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- सरपंच व स्कूल संचालक पर हमला करने वालों का निकाला गया जुलूस; IG ने थानाधिकारी को किया निलंबित
विज्ञापन
विज्ञापन


इस स्टेशन का विकास होने के बाद यहां दिल्ली और मुंबई से आने वाली कई ट्रेनों का ठहराव शुरू हो जाएगा। वर्तमान में ट्रेनों में सफर करने वाले अधिकतर यात्री कोटा रेलवे स्टेशन पहुंचते हे जो कि डकनिया रेलवे स्टेशन से करीब 10 किमी दूर पड़ता है। हांलाकी डकनिया रेलवे स्टेशन पर कुछ ट्रेनों का ठहराव है लेकिन वो वर्तमान की परिस्थितियों का देखते हुए नाकाफी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें