फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kota News: पुणे-सांगानेर-पुणे साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष ट्रेन चलाई जा रही, कोटा रेल मंडल को फायदा

Sun, 07 Dec 2025 11:06 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

Kota News: पुणे-सांगानेर-पुणे साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष ट्रेन के 3 फेरे संचालित किए जा रहे हैं। यह विशेष गाड़ी कोटा मंडल के भवानीमंडी, रामगंजमंडी, कोटा एवं सवाई माधोपुर स्टेशनों से होकर चलेगी।
विज्ञापन
कोटा रेल मंडल से होकर गुजरेंगी दो ट्रेनें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन द्वारा पुणे-सांगानेर-पुणे के बीच 01405/01406 साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष ट्रेन के 3 फेरे संचालित किए जा रहे हैं। यह विशेष गाड़ी कोटा मंडल के भवानीमंडी, रामगंजमंडी, कोटा एवं सवाई माधोपुर स्टेशनों से होकर चलेगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि ट्रेन संख्या 01405 पुणे-सांगानेर विशेष दिनांक 19, 26 दिसंबर तथा 02 जनवरी को प्रत्येक शुक्रवार 09.45 बजे पुणे से प्रस्थान कर भवानीमंडी 01.03/01.05, रामगंजमंडी 01.28/01.30, कोटा 02.45/02.50 एवं सवाई माधोपुर 04.50/05.15 होते हुए शनिवार 06.45 बजे सांगानेर पहुंचेगी।

विज्ञापन


इसी प्रकार 01406 सांगानेर-पुणे विशेष दिनांक 20, 27 दिसंबर तथा 03 जनवरी को प्रत्येक शनिवार 11.35 बजे सांगानेर से रवाना होकर सवाई माधोपुर 13.40/14.00, कोटा 15.10/15.20, रामगंजमंडी 16.18/16.20 एवं भवानीमंडी 16.43/16.45 रुकते हुए आगे अपने गंतव्य की ओर बढ़ेगी। इस विशेष गाड़ी में 04 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 08 शयनयान श्रेणी तथा 04 सामान्य श्रेणी के डिब्बों सहित कुल 18 कोच सम्मिलित होंगे।

यहां होगा ठहराव
यह गाड़ी मार्ग में पुणे जंक्शन, कल्याण जंक्शन, भिवंडी रोड, वसई रोड, पालघर, वापी, वलसाड, सूरत, अंकलेश्वर जंक्शन, वडोदरा जंक्शन, रतलाम जंक्शन, भवानीमंडी, रामगंजमंडी, कोटा जंक्शन, सवाई माधोपुर एवं सांगानेर स्टेशनों पर ठहरेगी। वहीं, रेलवे ने यात्रियों से अपील है कि यात्रा से पूर्व समय एवं ठहराव की जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट से ले सकते हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- पत्नी ने पार की लक्ष्मणरेखा: नागपुर में रची साजिश और नागौर में करवाई पति की हत्या, प्रेमी बोला- तू लेट करेगा, मुझे दे चाकू... फिर काट दिया गला

04080 हजरत निजामुद्दीन-तिरुवनंतपुरम आरक्षित सुपरफास्ट स्पेशल का संचालन
यात्रियों की बढ़ी हुई मांग को देखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा हजरत निजामुद्दीन से तिरुवनंतपुरम सेन्ट्रल के मध्य एक तरफा आरक्षित सुपरफास्ट विशेष गाड़ी का एक फेरा संचालित किया जा रहा है। यह गाड़ी कोटा मंडल के कोटा स्टेशन से होकर गुजरेगी। यह विशेष सुपरफास्ट गाड़ी दिनांक 06 दिसम्बर 2025 शनिवार को अपने प्रारंभिक स्टेशन हजरत निजामुद्दीन से 13.35 बजे प्रस्थान करेगी। कोटा मंडल में यह गाड़ी कोटा स्टेशन पर 20.20 बजे पहुंचेगी। तिरुवनंतपुरम सेन्ट्रल में यह गाड़ी सोमवार को 14.50 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें