फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं रुक रहा राष्ट्रीय पक्षी का शिकार, तीन दिन में 26 शिकार

Fri, 31 Mar 2017 03:15 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
झालावाड़ में मृत मिले मोर
विज्ञापन
प्रदेश में राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार करने के मामले बढ़ रहे हैं। झालावाड़ में एक बार फिर 12 मोर और मरने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। दो दिन में यहां करीब 24 मोर दम तोड़ चुके हैं। हरिपुरा गांव में मोरों के मरने की संख्या 24 हो गई है। इनकी मौत का कारण जहरीला दाना ही बताया जा रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गुरुवार को झालावाड़ के रटलाई थाना क्षेत्र के हरिपुरा गुजराज गांव में 12 मोर और मरने से लोगों में दहशत फैल गई। सूचना पर यहां वन अधिकारी भी पहुंचे। डीएफओ समेत अन्य अधिकारियों ने ग्रामीणों की मदद से यहां पर पड़े जहरीले दानों को बिनवाया है। यहां तक कि जहरीला दाना क्षेत्र में तीन दमकलों की मदद से पानी का छिड़काव भी कराया गया, ताकि जहर का असर वहां से कम हो सके। यहां बुधवार को भी 12 मोरों के मरने की घटना सामने आई थी। उधर पुलिस ने मामले में दो नामजद आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनसे पूछताछ कर अन्य शिकारियों की भी तलाश की जा रही है। गौरतलब है कि पिछले एक महीने में ही कोटा, बूंदी, झालावाड़ और अब जयपुर के जमवारामगढ़ में करीब 38 मोरों के शिकार करने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें