फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kota: बीजेपी का जन आक्रोश महाघेराव 3 मई को, कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार, किसानों के मुद्दों पर होगा प्रदर्शन

Mon, 24 Apr 2023 11:44 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार, किसान कर्जमाफी और फसल खराबे का मुआवजा, बेरोजगारी सहित अन्य मुद्दों को लेकर बीजेपी कोटा में बड़ा आंदोलन करने जा रही है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के नेतृत्व में कोटा में तीन मई को बीजेपी जन आक्रोश महाघेराव करेगी।
विज्ञापन
सीपी जोशी, नवनियुक्त बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष, राजस्थान - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के अलावा स्थानीय विधायक, जिलाध्यक्ष, बीजेपी प्रदेश और मोर्चों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता इस जनाक्रोश महाघेराव में शामिल होंगे। प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर कोटा में भाजपा पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र गोठवाल, देहात अध्यक्ष मुकुट नागर समेत अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।

विज्ञापन


सरकार भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के बजाय भ्रष्टाचारियों को संरक्षण दे रही-बीजेपी जिलाध्यक्ष
कोटा बीजेपी शहर जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी उर्फ रामबाबू ने बताया कि कांग्रेस सरकार के साढ़े चार के शासन से जनता परेशान हो चुकी है। प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की चीज नहीं है। लगातार अपराध बढ़ रहे हैं। सरकार भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के बजाय भ्रष्टाचारियों को संरक्षण दे रही है। मुख्यमंत्री सिर्फ अपनी कुर्सी बचाने में लगे हुए हैं। चुनाव से ठीक पहले लाभार्थी योजनाओं के नाम पर जनता को गुमराह करने में लगे हैं। कांग्रेस सरकार के कुशासन के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर उतर कर आंदोलन करेगा। तीन मई को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में कलेक्ट्रेट पर जनाक्रोश महाघेराव किया जाएगा।

हाड़ौती में चुनाव तक लगातार होंगे धरने प्रदर्शन
सूत्रों के मुताबिक बीजेपी ने रणनीति तैयार की है कि विधानसभा चुनाव होने तक कोटा, बूंदी, झालावाड़, बारां समेत पूरे हाड़ौती में लगातार धरने प्रदर्शन किए जाएं। प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ माहौल तैयार किया जाए और केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियां जनता के बीच ले जाएं। इसके तहत बीजेपी और पार्टी के अलग-अलग मोर्चों को हर महीने कोई न कोई आंदोलन इन जिलों में सड़क पर उतरकर करने के दिए निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान समय-समय पर प्रेस वार्ता भी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें