फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटा में बीएससी छात्र ने की आत्महत्या: मां ने लगाई खाना खाने के लिए आवाज, बेटा टीन शेड से लटका मिला

Mon, 20 Apr 2026 05:46 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

कोटा में बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र अनिल ने मानसिक तनाव के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह कमरे में टीन शेड से लटका मिला। परिजनों के अनुसार वह लंबे समय से परेशान था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर जांच शुरू कर दी है, फिलहाल कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है।

विज्ञापन
बीएससी स्टूडेंट ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के कोटा जिले में बीएससी सेकंड ईयर के छात्र ने मानसिक तनाव के चलते फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक छात्र की पहचान अनिल के रूप में हुई है, जो कि अपने कमरे में ही टीन शेड की एंगल पर लटका मिला। वहीं सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मेडिकल काॅलज अस्पताल की मोर्चेरी में रखवाया है। ये घटना शहर के आर के पुरम थाना इलाके के रोजड़ी क्षेत्र में सामने आई है। वहीं पुलिस का कहना है कि परिजनों की शिकायत पर पुलिस आगे की जांच कर रही है।

विज्ञापन


खाना खाने के लिए मां गई थी कमरे में
परिजनों ने बताया कि सभी लोग शादी में गए थे। घर पर अनिल और उसकी मां ही मौजूद थे। घटना के समय मां रसोई में खाना बना रही थी और अनिल को खाना खाने के लिए आवाज लगाई, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद कमरे में जाकर देखा तो अनिल टीन शेड से लटका मिला। इसके बाद शोर मचाने पर पड़ौसी आए और अनिल को नीचे उतारकर अस्पताल ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अनिल के पिता ने खेती लीज पर ले रखी है। वहीं उसका भाई सुनील जयपुर में जाॅब करता है। वहीं आरके पुरम थाना पुलिस का कहना है कि परिजनों की शिकायत पर जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल परिजनों ने किसी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं दी है।

ये भी पढ़ें- कोटा में 43 लाख रुपये की साइबर ठगी का खुलासा, पाकिस्तान और दुबई तक जुड़े तार
विज्ञापन
विज्ञापन


आरके पुरम थाना एएसआई राजेंद्र सांखला ने बताया कि छात्र अनिल बीएससी का छात्र था, जो कि पढ़ाई के साथ जाॅब भी करता था। परिजनों ने पुलिस का बताया कि पिछले काफी समय से अनिल परेशान था और वो घर पर किसी से सही से बात भी नहीं कर रहा था। फिलहाल पुलिस ने छात्र के शव का पोस्टमार्टम करवाया है। युवक के बड़े भाई सुनील ने बताया कि छोटा भाई अनिल पढ़ाई के साथ दो माह पहले तक प्राइवेट जाॅब भी करता था। परिजनों का कहना है कि अनिल हमेशा अपने भविष्य को लेकर काफी परेशान रहता था। कुछ समय पहले वो अहमदाबाद में इंटरव्यू देकर भी आया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें