फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटा : मेस में गड़बड़ी पर एएसआई बर्खास्त, तीन पुलिसकर्मी निलंबित

Sat, 28 Nov 2026 01:31 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

कोटा पुलिस ने पुलिस लाइन मैस में अनियमितताओं के मामले में ASI रूपराम मीणा को बर्खास्त कर दिया है। वहीं, जुआ-सट्टा रोकने में लापरवाही पर तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। भीमगंजमंडी थाना प्रभारी को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस लाइन मैस में गड़बड़ी पर ASI बर्खास्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के कोटा में पुलिस विभाग ने अनियमितताओं और जुआ-सट्टे के कारोबार पर अंकुश लगाने में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। पुलिस लाइन मैस में पिछले छह महीने से चल रही गड़बड़ियों की जांच के बाद सहायक उपनिरीक्षक (ASI) रूपराम मीणा को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। वहीं, जुआ-सट्टा गतिविधियों को रोकने में लापरवाही सामने आने पर तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। इसके अलावा भीमगंजमंडी थाना प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

विज्ञापन

पुलिस लाइन मैस में गड़बड़ी पर ASI बर्खास्त

पुलिस लाइन मैस के संचालन में लंबे समय से अनियमितताओं की शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद विभाग की ओर से मामले की जांच कराई गई। जांच अधिकारी की रिपोर्ट में आरोप सही पाए जाने पर नगर पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने सहायक उपनिरीक्षक रूपराम मीणा को सेवा से बर्खास्त करने का आदेश जारी किया।

इस मामले में आपराधिक जिम्मेदारी तय करने के लिए नयापुरा थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया गया है। मैस की अनियमितताओं को लेकर कुछ वरिष्ठ अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठे थे। पुलिस प्रशासन अब इस प्रकरण से जुड़ी अन्य गड़बड़ियों की भी समीक्षा कर रहा है।
विज्ञापन


जुआ खेलते पकड़े गए पांच लोग, तीन पुलिसकर्मी निलंबित

शहर में जुआ और सट्टे के कारोबार पर अंकुश लगाने में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई की गई है। उद्योग नगर थाना क्षेत्र में 26 नवंबर को पुलिस की विशेष टीम ने पांच लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया था। इस मामले में क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक नहीं लगा पाने और लापरवाही सामने आने पर बीट कांस्टेबल अर्जुन, कांस्टेबल विनोद मीणा और एक आसूचना अधिकारी को निलंबित कर दिया गया।

भीमगंजमंडी थाना प्रभारी को नोटिस

भीमगंजमंडी थाना क्षेत्र में भी जुआ-सट्टे से जुड़ी लगातार शिकायतें मिलने के बाद पुलिस प्रशासन ने थाना प्रभारी रामविलास मीणा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। मामले की जांच पुलिस उपाधीक्षक कर रहे हैं। बताया गया कि थाना प्रभारी छह दिन पहले वीआईपी सुरक्षा प्रशिक्षण के लिए लाइन हाजिर हुए थे। अब मामले में जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें